मुंबई। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा बिना बुलाए मेहमान की तरह फिल्म हीरोइन की शूटिंग में पहुंच गई। न सिर्फ सेट पर पहुंची बल्कि करीना कपूर को गले भी लगाया और फिल्म की शूटिंग तक देखी। ‘हीरोइन’ के सेट पर प्रियंका ने जोरदार याराना दिखाया।
प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘हीरोइन’ के सेट पर करीना को पूछते-पूछते पहुंचीं। देखने वाले को तो ये ही लगा कि शायद बहुत यारान है। दरअसल दोनों कभी दोस्त बन ही नहीं सकती, न ही इस तरह की कमिस्ट्री कभी शेयर कर सकती हैं, पर सेट पर नजारा कुछ और दिखा।

दरअसल प्रियंका पहुंचीं तो थीं ‘हीरोइन’ के सेट पर मधुर से मिलने। वही मधुर, जिनकी फिल्म ‘फैशन’ ने प्रियंका को नेशनल अवॉर्ड दिलाया। पर सेट पर प्रियंका पहुंची तो सब खुश हो गए, लेकिन प्रियंका की नजरें मधुर को ढूंढ रही थीं। शायद ये कहना चाहती हों कि करीना की जगह मुझे क्यों नहीं हीरोइन में लिया।
सेट पर पहुंचते ही सबसे पहले प्रियंका, करीना से मिलीं। फिर दूसरे क्रू मेंबर्स से मिलीं और फिर मधुर से। करीना के लिए प्रियंका का आना किसी सरप्राइज से कम नहीं था। क्योंकि अभी कुछ ही दिन पहले ही तो करीना ने प्रियंका की फैशन पर कमेंट किया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उनको नेशनल अवॉर्ड नहीं चाहिए।
वैसे भी इंडस्ट्री में प्रियंका के कम ही दोस्त हैं। ऐसे में करीना जैसी बड़ी हीरोइन के साथ कौन नहीं दोस्ती करना चाहता। भगवान करे प्रियंका की कोशिश रंग लाए और करीना भी आपकी तरफ ऐसे ही दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए दिखे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mirch masala, bollywood, karina kapoor, priyanka chopra, heroine








कमेंट्स
0