IBN7 IBN7

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ कल यूपी में हड़ताल

Posted on Sep 04, 2012 at 07:10pm IST | Updated Sep 04, 2012 at 07:11pm IST

लखनऊ। पदोन्नति में आरक्षण देने संबंधी संशोधन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के खिलाफ बुधवार को उत्तर प्रदेश में करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल करेंगे। सर्वजन हिताय संघर्ष समिति के बैनर तले उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी हड़ताल करके पदोन्नति में आरक्षण का विरोध करेंगे।

समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि अलग-अलग विभागों के सरकारी कर्मचारी प्रदेश में जगह-जगह सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी कीमत में पदोन्नति में आरक्षण को लागू नहीं होने देंगे। आवश्यक सेवाओं को हड़ताल से दूर रखा जाएगा। शाम को बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 18 लाख कर्मचारी हैं, जिसमें से दो लाख अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) से संबंध रखते हैं। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) भी पदोन्नति में आरक्षण का विरोध कर रही है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को सरकारी नौकरियों में प्रोन्नति के लिए आरक्षण मुहैया कराने से संबंधित संशोधन विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: reservation in promotions, strike , uttarpradesh



पिछली खबर
अगले हफ्ते पांच रुपये तक महंगा हो सकता है डीजल
अगली खबर
हवाई यात्रा जितनी ही सुरक्षित है परमाणु ऊर्जा : काकोदकर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

नीरज कुमार ने कहा, दिल्ली पुलिस के रडार पर 2 और टीमें

आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली पुलिस की रडार पर दो और टीमें आ गई हैं। 08:17 AM, May 23, 2013

पुलिस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर

श्रीनगर के फतेह कादल में आज तड़के ही पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी मारा गया है। जबकि पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। 07:28 AM, May 23, 2013

श्रीनिवासन के दामाद मुंबई नहीं आए तो पुलिस जाएगी चेन्नई!

आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद और टीम के सीईओ गुरुनाथ मयप्पन से पूछताछ करेगी। 07:08 AM, May 23, 2013

सट्टेबाज कलगी ने कहा, श्रीशांत का गुनाह तो बूंद के माफिक

आईबीएन7 ने देश के एक बड़े सट्टेबाज दिनेश कलगी से बात की। गुजरात के दिनेश को सट्टा किंग भी कहा जाता है। दिनेश का कहना है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग समदंर में बूंद के माफिक है। 23:06 PM, May 22, 2013

26/11 के गुनहगार हेडली से पूछताछ करना चाहता है भारत

के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी और उसके साथी तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ के लिए अमेरिका से अनुमति चाहता है। 20:41 PM, May 22, 2013

देखें: स्पीड न्यूज- बुधवार की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। 19:51 PM, May 22, 2013

देखें: यूपी पुलिस के सिपाहियों में लट्ठम-लट्ठा लाइव

यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम के लिए तैनात दो पीएसी के दो जवान आपस में भिड़ गए। कभी पहला भारी पड़ता तो कभी दूसरा। इनके बीच जमकर डंडे चले। 14:56 PM, May 22, 2013

भारत-अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत

भारत और अमेरिका कानून प्रवर्तन आतंकवाद से मुकाबला और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों पर दोनों देशों के कानूनी दायरे के अंदर यथासंभव सर्वश्रेष्ठ परिणाम सुनिश्चित कराने के लिए संस्थानिक स्तर पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। 14:43 PM, May 22, 2013

फिक्सिंग कांड पर दिल्ली और मुंबई पुलिस आमने-सामने

आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टेबाजी के खुलासे को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस के बीच श्रेय लेने की होड़ मच गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसने मुंबई पुलिस से सट्टेबाज रमेश व्यास का रिमांड नहीं मांगा है। 13:10 PM, May 22, 2013

कर्नाटक: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए डीजीपी ने ली घूस

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने खुलासा किया है कि पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट के नाम पर डीजीपी ट्रेनिंग और कई अफसरों ने रिश्वत ली। 12:36 PM, May 22, 2013
IBN7