IBN7 IBN7

करन जौहर ने हादसों से बचने के लिए सेट पर पूजा की

Posted on Sep 04, 2012 at 08:29pm IST

मुंबई। फिल्मकार करन जौहर ने अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के सेट पर हो रही दुर्घटनाएं रोकने के लिए वहां एक विशेष पूजा की। उनके निर्माण दल ने इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए वहां एक छोटी सी पूजा करने की योजना बनाई थी।

चालीस वर्षीय करन ने सोमवार को अपनी फिल्म के एक रेडियो स्टेशन पर प्रचार के दौरान कहा कि डिस्को गीत के सेट्स पर कुछ दुर्घटनाएं हुई थीं। इसलिए निर्माण दल ने एक छोटी सी पूजा करने का निर्णय लिया, ताकि वहां शूटिंग बिना किसी व्यवधान के पूरी हो सके।

करन जौहर ने हादसों से बचने के लिए सेट पर पूजा की

उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर दो-तीन छोटी-छोटी दुर्घटनाएं हुई थीं। करन ने बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा व वरुण धवन के बीच मारधाड़ का एक दृश्य फिल्माए जाने के दौरान वरुण की नाक में चोट लग गई थी। उन्होंने कहा कि इसी तरह एक बार उनके ऊपर लाइट गिरने वाली थी। इस सब के बाद निर्माण दल ने पूजा कराने का निर्णय लिया।

फिल्म के सम्बंध में करन ने कहा कि इसमें रोमांस नहीं, रिश्तों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज हर रिश्ते में प्रतिस्पर्धा है फिर चाहे वह दोस्ती हो या प्रेम। करन ने कहा कि उनकी फिल्म में यही दिखाया गया है। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' 19 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Karan Johar, puja, Student Of The Year



पिछली खबर
देखें: देसी गर्ल्स के साथ मैरीकॉम का कैट वॉक
अगली खबर
26/11 हमले को फिर से महसूस करना डरावना: आरजीवी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
ये क्या! एक जैसी ड्रेस
13:38 PM, May 19, 2013
Photogallery
छोटे शहरों की कहानी
14:53 PM, May 18, 2013
Photogallery
संकट में सर्कस!
17:15 PM, May 17, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7