मुंबई। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा का कहना है कि अपनी फिल्म के लिए 26/11 आतंकवादी हमलों को फिर से महसूस करना बहुत डरा देने वाला था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी।
वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि हाल ही में 26/11 ताज आतंकवादी हमले को फिल्माया है। इसे दोबारा से महसूस करना डरा देने वाला था। कल्पना भी नहीं की जा सकती कि पीड़ित किस स्थिति से गुजरे होंगे।

40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू हुई। फिल्म का उद्देश्य इस भयानक हमले के हर पहलू को सामने लाना है। कहा जा रहा है वर्मा फिल्म का कुछ हिस्सा 'द ताज महल पैलेस और टॉवर' पर फिल्माना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं मिली। ये हमले की मुख्य जगह थी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ram gopal varma, rgv, 26/11 mumbai attack, film








कमेंट्स
0