IBN7 IBN7

फोर्ब्स की टॉप-50 की सूची में देश की 11 कंपनियां

Posted on Sep 04, 2012 at 08:37pm IST

वाशिंगटन। एशिया-प्रशांत में सर्वश्रेष्ठ कारोबार करने वाली 50 कम्पनियों की फोर्ब्स की 2012 की सूची में देश की 11 कम्पनियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। इसके साथ ही इस सूची में भारत का नाम चीन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष सात कम्पनियों का नाम इस सूची में दर्ज हुआ था।

इस अमेरिकी पत्रिका की 2012 की सूची में जहां बड़ी भारतीय आईटी सॉफ्टवेयर सेवा एवं परामर्श कम्पनियों- एचसीएल और टाटा कंसल्टेंसी की वापसी हुई है, वहीं एक भारतीय दवा कम्पनी सन फार्मास्युटिकल ने पहली बार इस विशिष्ट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

चीन, 23 कम्पनियों के साथ एक बार फिर इस सूची में शीर्ष पर है। पिछले वर्ष भी वह सूची में पहले स्थान पर था। मलेशिया, जापान, फिलीपींस और सिंगापुर की एक-एक कम्पनियां इस वर्ष इस सूची में जगह बना पाई हैं। दक्षिण कोरिया की मात्र चार कम्पनियों के नाम इस वर्ष इस सूची में दर्ज हो पाए हैं, जबकि पिछले वर्ष यहां से आठ कम्पनियों के नाम दर्ज हुए थे।

फोर्ब्स ने कहा है कि मंद अर्थव्यवस्था ने महान कम्पनियों में से सिर्फ अच्छी रहीं कम्पनियों को साफ कर दिया है। पत्रिका के अनुसार इस वर्ष 15 नई कम्पनियां दर्ज हुई हैं। इसके अलावा 10 कम्पनियों ने बीते वर्षों के दौरान गायब होने के बाद फिर से सूची में प्रवेश की हैं। साल-दर-साल सूची में शामिल होने वाली कई कम्पनियां, जैसे कि आस्ट्रेलिया की वेसफार्मर्स, भारत की महिंद्रा एंड महिंद्रा और ताईवान की एचटीसी इस वर्ष सूची में स्थान नहीं बना पाई हैं।

बहरहाल, भारत की जिन कम्पनियों ने इस सूची में वरीयता के साथ स्थान हासिल किया है, उनमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (4), आईटीसी (5), एचडीएफसी बैंक (6), भारती एयरटेल (9), टाटा मोटर्स (16), सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (18), बजाज ऑटो (27), कोटक महिंद्रा बैंक (29), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (33), टाइटन इंडस्ट्रीज (37) और एशियन पेंट्स (41) शामिल हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Indian firms, Forbes list, Asia's Fab 50



पिछली खबर
किंगफिशर का घाटा दोगुना होकर 2328 करोड़ पर पहुंचा
अगली खबर
बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 45 अंक गिरकर खुला

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 89 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 89.20 अंकों की तेजी के साथ 20,200.81 पर खुला। 10:02 AM, May 22, 2013

भारती एयरटेल को 200 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस

सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने भारती एयरटेल को टैक्स नहीं चुकाने का नोटिस भेजा है। सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक भारती एयरटेल ने 200 करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स नहीं चुकाया है। 09:27 AM, May 22, 2013

सरकारी बैंकों के विलय की तैयारी: पी चिदंबरम

सरकार कुछ सरकारी बैंकों को आपस में मिलाने पर सोच रही है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने खुद सरकारी बैंकों को मिलाकर 3-4 वर्ल्ड क्लास बैंक बनाने की वकालत की है। 09:26 AM, May 22, 2013

दूसरे दिन भी गिरावट जारी, सेंसेक्स 112 अंक गिरकर बंद

रुपए में कमजोरी बढ़ने और मुनाफावसूली के दबाव में लगातार दूसरे दिन बाजार फिसले। सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 20,111 और निफ्टी 43 अंक गिरकर 6,114 पर बंद हुए। दिग्गजों से ज्यादा मिडकैप शेयरों की पिटाई हुई। 19:48 PM, May 21, 2013

छेड़छाड़ करने वाले आईगेट के CEO फणीश मूर्ति सस्पेंड

नैस्डैक लिस्टेड आईटी कंपनी आईगेट ने कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ फणीश मूर्ति को कंपनी से निकाल दिया है। मामला कंपनी की एक कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न का है। 14:24 PM, May 21, 2013

LBT पर कारोबारियों की हुई जीत, हड़ताल खत्म

पिछले 3 हफ्ते से लोकल बॉडी टैक्स पर जारी व्यापारियों की हड़ताल सोमवार देर रात खत्म हो गई। व्यापारियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक के बाद ये फैसला हुआ। 14:23 PM, May 21, 2013

इंफोसिस टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी

इंफोसिस 577 करोड़ रुपये के टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी। ये टैक्स डिमांड विदेश में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से हुई कमाई और स्पेशल इकोनॉमिक जोन की कमाई पर की गई है। 10:38 AM, May 21, 2013

टेलीकॉम कंपनियों पर CAG ने लगाया मिलीभगत का आरोप

सीएजी ने टेलीकॉम मंत्रालय को भेजे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि पिछले दो बार के स्पेक्ट्रम ऑक्शन में टेलीकॉम कंपनियों ने कार्टेल की तरह काम किया है। 10:36 AM, May 21, 2013

DGCA के 4 अफसरों पर कार्रवाई होगी: अजित सिंह

विमानन मंत्री अजित सिंह ने एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए के 3 असिस्टेंट डायरेक्टरों और एक डायरेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। 10:35 AM, May 21, 2013

शेयर बाजार में मिला जुला रुख, सेंसेक्स में मामूली तेजी

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मिला जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1.10 अंकों की तेजी के साथ 20,225.08 पर खुला। 10:02 AM, May 21, 2013
IBN7