मुंबई। मुंबई में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान से प्रवर्तन निदेशालय ने एक कार इंपोर्ट के मामले में चार घंटे की पूछताछ की। 2004 में सैफ अली खान ने एक लैंड क्रूजर कार इंपोर्ट की थी। आरोप लगा था कि इसमें 35 लाख रुपये का लेनदेन हवाला के जरिए हुआ था। दुबई से एक डीलर ने ये कार इम्पोर्ट की थी। जिसके लिए सैफ ने कैश में पैसे दिए थे।
ईडी दो साल से इस मामले की जांच कर रही है। इसी सिलसिले में उसने सैफ को पूछताछ के लिए बुलाया था। सुबह 11.30 बजे सैफ पूछताछ के लिए पहुंचे। करीब चार घंटे तक उनके बयान दर्ज किए गए।

ईडी को जानकारी मिली है कि सैफ ने कार को मुंबई लेकर आए डीलर को 35 लाख रुपये कैश दिए। ये पैसे सैफ ने सेल्फ चेक के जरिए बैंक से निकाले थे। हालांकि पूछताछ में सैफ से क्या सवाल किए गए और ईडी उनके जवाबों से कितना संतुष्ट है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: saif ali khan, enforcement directorate, mumbai, dubai








कमेंट्स
1