अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के तिलवाडी गांव में दो छात्राओं की अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले दो टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन इस जघन्य कांड के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
राजगढ़ अदालत में एक छात्रा की बड़ी बहन ने शिकायत दी तब जाकर टहला पुलिस ने मामला दर्ज किया। छात्रा ने आरोप लगाया कि वो और उसकी छोटी बहन गांव के स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती हैं।

छुट्टी होने के बाद टीचर टहला गांव निवासी धारासिंह और मल्लाणा गांव निवासी बद्रीप्रसाद मीणा चाय पिलाने के बहाने उन दोनों बहनों को रोकते थे। स्कूल की रसोई में चाय बनाते समय दोनों आरोपियों ने जबरदस्ती की और मोबाइल से उनका अश्लील क्लिप तैयार कर लिया। इसके बाद लगातार दो साल तक उनके साथ जबरदस्ती की गई।
दोनों बहनों ने विरोध किया तो गांव में बदनाम करने की धमकी दी जाने लगी और चार जुलाई को आरोपियों ने छोटी बहन का अपहरण कर लिया। पीड़िता के पिता की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया पर आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: alwar, rajasthan, mobile clip, teacher suspend








कमेंट्स
0