न्यूयार्क। यूएस ओपन के पुरुष युगल फाइनल में 5वीं वरीयता प्राप्त लिएंडर पेस और रादेक स्तेपानेक की जोड़ी दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की माइक और बाब ब्रायन की जोड़ी से फाइनल में 6-3, 6-4 से हार गई थी। पेस ने हार के बावजूद अपने जोड़ीदार और विपक्षी खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
जीत से चूके भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस मानते हैं कि भले ही वह और उनके जोड़ीदार चेक गणराय के रादेक स्तेपानेक हार गए हैं लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट में खिताब हासिल करने के लिए अपना पूरा दम लगा दिया था।

पेस ने कहा कि भले ही हम फाइनल में जीत नहीं सके हैं लेकिन हमने दुनिया की महानतम टीम के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन किया। रादेक और मैंने इस मुकाबले को जीतने के लिए जो भी संभव था सब कुछ किया। भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने विपक्षी खिलाड़ियों ब्रायन बंधुओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों ही विपक्षी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Leander Paes, Radek Stepanek, men's doubles final, US Open tennis tournament, New York








कमेंट्स
0