IBN7 IBN7

भारत और पाकिस्तान के बीच अब आसान हुई आवाजाही

  • स्मिता शर्मा
Posted on Sep 08, 2012 at 09:40pm IST | Updated Sep 08, 2012 at 10:45pm IST

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को उस बहुप्रतीक्षित वीजा समझौते पर हस्ताक्षर हो गया, जिससे दोनों देशों के नागरिकों के लिए वीजा संबंधी बाधाएं और आवाजाही आसान हो जाएगी।

भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और पाकिस्तान की तरफ से उसके आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कृष्णा तीन दिनों की पाकिस्तान यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद मलिक ने कहा कि यह दोस्ती का समझौता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच अब आसान हुई आवाजाही

हस्ताक्षर से पहले कृष्णा और पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने आपस में वार्ता की। इस समझौते के बाद 65 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक दोनों देशों की सीमाओं में भ्रमण कर सकते हैं और उन्हें वीजा के लिए नई दिल्ली और इस्लामाबाद के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।




भारत में वाघा सीमा और पाकिस्तान में अटारी पहुंचने के बाद वरिष्ठ नागरिकों को वीजा दिया जाएगा। दोनों देशों के वरिष्ठ नागरिकों को इससे पहले यह सुविधा मुहैया नहीं थी। नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 45 दिनों के लिए वीजा दिया जाएगा।

अधिकतम छह महीनों के लिए एक एकल प्रवेश विजिटर वीजा होगा, लेकिन प्रवास एक बार में तीन महीनों और पांच स्थानों से अधिक का नहीं हो सकता (फिलहाल प्रवास तीन स्थानों तक सीमित है)। पहली बार 10-50 लोगों के समूह के लिए समूह पर्यटक वीजा भी पेश किया गया है। यह विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध होगा, लेकिन दूसरे देश में प्रवेश लेने के लिए नहीं।

बिजनेस वीजा को विजिटर वीजा से अलग कर दिया गया है। बिजनेस वीजा पांच सप्ताहों के भीतर जारी किया जाएगा। 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए तथा प्रमुख व्यापारियों के लिए पुलिस रिपोर्टिंग से छूट रहेगी।

एक अन्य प्रावधान के तहत लोगों को विभिन्न जांच चौकियों में प्रवेश करने, वहां से निकलने और अपना परिवहन माध्यम बदलने की छूट होगी। पहले यह छूट नहीं थी। बयान में कहा गया है हालांकि यदि अटारी/वाघा के जरिए पैदल प्रवेश नहीं हुआ होगा तो यहां से पैदल बाहर निकलने की छूट भी नहीं होगी।

एक नई श्रेणी के तहत वरिष्ठ नागरिकों (65 वर्ष से ऊपर) के लिए, एक-दूसरे देशों के पति-पत्नियों के लिए तथा माता-पिता के साथ आने वाले 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पांच अलग-अलग स्थानों हेतु कई प्रविष्टियों के साथ विजिटर वीजा दो वर्ष तक की लम्बी अवधि के लिए जारी किया जा सकता है। नई नीति के तहत पारगमन वीजा भी अब 72 घंटे के बदले 36 घंटे के भीतर जारी किया जाएगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Pakistani Foreign Minister, Hina Rabbani Khar, S.M. Krishna, Islamabad, Rahman Malik



पिछली खबर
स्पीड न्यूजः देखें-शनिवार की सभी बड़ी खबरें
अगली खबर
देखें: IBN18 ने युवा नेतृत्व को दिए यंग इंडियन लीडर अवॉर्ड!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तुलसी एनकाउंटर केस: क्या अशोक गहलोत को थी जानकारी!

सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर केस में एक और नया नाम उभरकर सामने आया है। ये नाम है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है किे अशोक गहलोत ने उदयपुर के तत्कालीन आईजी को एक सीलबंद लिफाफे में खत भेजा था। 09:07 AM, May 23, 2013

सोहराबुद्दीन केस: एनकाउंटर के बाद कटारिया ने की थी बैठक!

चार्जशीट में दावा किया गया है कि राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया और गुजरात के इंचार्ज रहे और बीजेपी के बड़े नेता ओम माथुर ने सोहराबुद्दीन के एनकाउंटर के बाद उदयपुर में एक बैठक की थी। 08:46 AM, May 23, 2013

देखें: गुरुवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज

इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 15 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़। 08:26 AM, May 23, 2013

नीरज कुमार ने कहा, दिल्ली पुलिस के रडार पर 2 और टीमें

आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली पुलिस की रडार पर दो और टीमें आ गई हैं। 08:17 AM, May 23, 2013

पुलिस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर

श्रीनगर के फतेह कादल में आज तड़के ही पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी मारा गया है। जबकि पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। 07:28 AM, May 23, 2013

अगर मयप्पन मुंबई नहीं आए तो पुलिस जाएगी चेन्नई!

आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद और टीम के सीईओ गुरुनाथ मयप्पन से पूछताछ करेगी। 07:08 AM, May 23, 2013

सट्टेबाज कलगी ने कहा, श्रीशांत का गुनाह तो बूंद के माफिक

आईबीएन7 ने देश के एक बड़े सट्टेबाज दिनेश कलगी से बात की। गुजरात के दिनेश को सट्टा किंग भी कहा जाता है। दिनेश का कहना है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग समदंर में बूंद के माफिक है। 23:06 PM, May 22, 2013

26/11 के गुनहगार हेडली से पूछताछ करना चाहता है भारत

के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी और उसके साथी तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ के लिए अमेरिका से अनुमति चाहता है। 20:41 PM, May 22, 2013

देखें: स्पीड न्यूज- बुधवार की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। 19:51 PM, May 22, 2013

देखें: यूपी पुलिस के सिपाहियों में लट्ठम-लट्ठा लाइव

यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम के लिए तैनात दो पीएसी के दो जवान आपस में भिड़ गए। कभी पहला भारी पड़ता तो कभी दूसरा। इनके बीच जमकर डंडे चले। 14:56 PM, May 22, 2013
IBN7