IBN7 IBN7

दोबारा अभिनय करने की कोई इच्छा नहीं है: आयशा टाकिया

Posted on Sep 08, 2012 at 09:42pm IST

मुंबई। शादी के बाद एक तरह से अभिनय से रिश्ता तोड़ चुकीं आयशा टाकिया ने कहा कि वह महत्वाकांक्षी नहीं हैं और फिल्मों में दोबारा अभिनय करने की उनकी कोई इच्छा नहीं हैं। आयशा इस समय 'सुर क्षेत्र' नाम के संगीत से जुड़े रियलिटी शो में मेजबान की भूमिका निभा रही हैं, जिससे आशा भोंसले, रूना लैला एवं आबिदा परवीन जैसी हस्तियां जुड़ी हुई हैं।

आयशा ने कहा कि मुझे संगीत के क्षेत्र में नई जानकारियां मिली हैं। यह फिल्म उद्योग से काफी अलग है। यहां कुछ सम्मान है। 'सुर क्षेत्र' का प्रसारण कलर्स एवं सहारा चैनल पर शनिवार को एक साथ प्रसारित होगा। इस शो में भारत एवं पाकिस्तान की टीमों के बीच संगीत युद्ध होगा।

दोबारा अभिनय करने की कोई इच्छा नहीं है: आयशा टाकिया

भारतीय टीम के प्रशिक्षक हिमेश रेशमिया हैं जबकि पाकिस्तानी टीम के प्रशिक्षक आतिफ असलम हैं। आयशा अपनी इस नई भूमिका को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह इसे भारत एवं पाकिस्तान के क्रिकेट मुकाबले जैसा मानती हैं।

फिलहाल उनका अभिनय के क्षेत्र में दोबारा हाथ आजमाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं महत्वाकांक्षी नहीं हूं। मेरे पास बहुत ही कम फिल्में हैं जो मेरे अनुकूल हैं। मैं नहीं समझती कि मेरे पास फिल्में करने का समय है। आयशा ने 2009 में होटल व्यवसायी फरहान आजमी से विवाह किया था। उन्होंने 'सोचा न था' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ayesha takia, surchartres, bollywood, socha na tha



पिछली खबर
देखें: मधुर भंडारकर और करीना कपूर ‘दिल से’ में
अगली खबर
देखें: बॉलीवुड लीजेंड देव आनंद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013
Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013
Photogallery
कांस में ऐश की एंट्री
13:15 PM, May 20, 2013
Photogallery
ये क्या! एक जैसी ड्रेस
13:38 PM, May 19, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7