IBN7 IBN7

सेना मुझे सौंप दो, एक महीने में सुधार दूंगा देशः बाल ठाकरे

Posted on Sep 08, 2012 at 09:44pm IST | Updated Sep 08, 2012 at 11:00pm IST

सेना करो मेरे हवाले, मैं करूंगा देश मजबूत: बाल ठाकरे

मुंबई। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शनिवार को दावा किया कि यदि उन्हें भारतीय सेना का प्रभार सौंप दिया जाए तो वह सभी समस्याओं को हल कर देंगे और एक महीने के अंदर देश की पूरी व्यवस्था को ठीक कर देंगे।

सेना मुझे सौंप दो, एक महीने में सुधार दूंगा देशः बाल ठाकरे
यह संकेत देते हुए कि उनके बेटे उद्धव और भतीजे राज साथ-साथ हैं, ठाकरे ने कहा कि इससे मीडिया के 'दलालों और एजेंटों' को समस्या है। ठाकरे ने दावा किया कि अब जबकि दोनों चचेरे भाई एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं, उन्होंने (मीडिया) इन दोनों में फिर से फूट डालने की कोशिश शुरू कर दी है। वे चाहते हैं कि दोनों के बीच मतभेद पैदा हो और वे फिर आपस में लड़ें। राज और उद्धव को क्या करना है इसका फैसला वो दोनों ही करेंगे। लेकिन ये तय है कि दोनों एक भूमिका में नजर आएंगे।




पार्टी के मुखपत्र 'दोपहर का सामना' में चार भागों में प्रकाशित होने वाले उनके साक्षात्कार का दूसरा भाग शनिवार को प्रकाशित हुआ, जिसमें ठाकरे ने यह चेतावनी भी दी कि वह मुस्लिम कट्टरपंथियों को नहीं 'बख्शेंगे' जिन्होंने लोगों को देश में गड़बड़ी फैलाने के लिए उकसाया।

ठाकरे को 'सेना-पति' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने दावा किया कि सेना का नियंत्रण मुझे सौंप दीजिए। मैं आपको चमत्कार दिखाऊंगा और एक महीने के अंदर सबकुछ ठीक कर दूंगा। केवल सेना को मेरे हवाले कर दो।

जब उनसे कहा गया कि उनकी पार्टी शिव सेना के नाम में ही 'सेना' है तो उन्होंने कहा कि उनकी सेना 'नि:शस्त्र' है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सेना के पास केवल भगवा झंडे हैं। 86 वर्षीय नेता ने कहा कि अभी भी हम में काफी प्रभुत्व है, लेकिन मैं इसे सिर्फ होर्डिंग, बैनरों में और नगाड़ों तक सीमित रखना नहीं चाहता।

ठाकरे ने हालांकि चेताया कि वह हिंसा की साजिश रचने वालों और पाकिस्तान या बांग्लादेश के कट्टरपंथी मुस्लिमों को नहीं 'बख्शेंगे' जो देश में, खासकर महाराष्ट्र में अशांति फैला रहे हैं। पार्टी मुखपत्र में ठाकरे ने दहाड़ते हुए कहा कि मैं जब जोश में आऊंगा तब एक भी कट्टरपंथी मुस्लिम को महाराष्ट्र या देश में कहीं भी नहीं रहने दूंगा। हमारी पार्टी की शाखाएं जम्मू एवं कश्मीर में भी हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: bal thackeray, samna, army, muslims, shivsena



पिछली खबर
झारखंड के तीन-तीन सीएम फंसे हैं कोयले की लूट में!
अगली खबर
तीखी बातः दूध का धुला तो मैं खुद को भी नहीं कहता-बसंल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7