IBN7 IBN7

घर के लिए गाजियाबाद में ठगा महसूस करते लोग!

Posted on Sep 09, 2012 at 09:22pm IST | Updated Sep 10, 2012 at 04:54pm IST

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पॉश इलाके इंदिरापुरम की एक सोसायटी नीहो स्कॉटिश गार्डन में सिटिजन जर्नलिस्ट सचिन और उनके जैसे कई लोगों ने फ्लैट खरीदे। अब ये फैसला उनपर बहुत भारी पड़ रहा है। सोसायटी में इस वक्त 500 परिवार रहते हैं। मकानों पर कब्जा तकरीबन दो साल पहले मिल गया था। लेकिन अभी तक वे अपने मकानों के कानूनी मालिक नहीं बन सके हैं। वजह ये है कि इन मकानों की रजिस्ट्री नहीं हो रही है।

दरअसल बिल्डर ने जिससे जमीन खरीदी थी, उसको पूरा पेमेंट नहीं हुआ है। रजिस्ट्री में तीनों (बिल्डर, खरीदार और जमीन का मालिक) के दस्तख्त चाहिए। मकान आज तक कागज़ों में सोसायटी वालों के नाम नहीं है। लोगों की एक परेशानी यह भी है कि सोसायटी में दो तरफ से बाउंड्री वॉल ही नहीं है, जो सुरक्षा के नजरिए से काफी खतरनाक है। साथ ही सोसायटी कंपाउंड के अंदर झुग्गियां बनी हुई हैं। बिल्डर से जब इन झुग्गियों को हटवाने के लिए कहा गया तो उसका कहना था कि सोसायटी में अभी काम चल रहा है और ये काम करने वाले मजदूर हैं।

घर के लिए गाजियाबाद में ठगा महसूस करते लोग!

इसके अलावा सोसायटी के बिल्कुल सटकर एक नई सोसायटी बन रही है। दूसरे बिल्डर ने जब सोसायटी के लिए खुदाई शुरू की तो इस सोसायटी की दीवार ढह गई। टॉवर के किनारे खुले हुए हैं और जमीन को धंसने से बचाने के लिए रेत की बोरियां डाली गई हैं। पार्किंग का काम भी आज तक पूरा नहीं हुआ है। सोसायटी में जगह-जगह खुदाई हुई है, जिसकी वजह से बच्चों को अकेले छोड़ते हुए बहुत डर लगता है।




सिटिजन जर्नलिस्ट सचिन ने कई बार बिल्डर से इस बारे में बात की लेकिन पहले तो वो टाल दिया करता था। अब तो बात ही नहीं करता। बिल्डर से पिछली मुलाकात इंदिरापुरम पुलिस थाने में हुई थी। जब पुलिस से इस मामले में शिकायत की। थाने में बिल्डर ने आश्वासन दिया था कि 15 दिन के अंदर बाउंड्री का काम हो जाएगा और बाकी काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। लेकिन उसके बाद उसकी तरफ़ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। सचिन कहते हैं कि वो अपना हक हर हाल में लेकर रहेंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ghaziabad, uttar pradesh, society, registry, builder, flats



पिछली खबर
दिल्ली: सरकारी वादे के बाद भी बेघर-बेसहारा हैं लोग!
अगली खबर
गांव में बिजली नहीं पहुंची, पहुंच रहा है बिजली बिल!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटिज़न जर्नलिस्ट में ये भी

कानपुर के बदहाल पार्कों से बेखबर बना है नगर निगम!

कानपुर के बर्रा-दो इलाके की पहचान है एक बदहाल पार्क। सिटिजन जर्नलिस्ट नीरज बता रहे हैं कि कैसे दो सालों से वो इस पार्क को संवारने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 19:26 PM, May 16, 2013

सही मकसद के लिए इस्तेमाल नहीं की जा रही आवंटित जमीन

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद डेवेलप्मेंट अथॉरिटी ने कुछ संस्थानों को कौड़ियों के दाम में जमीनों का आवंटन किया। लेकिन जिन लोगों को जमीनें मिलीं उन्होंने उस जमीन का सही उपयोग न करके मनमानी शुरू कर दी। 18:59 PM, May 16, 2013

CJ: 50 साल से मकान के लिए संघर्ष करते जम्मू के लोग

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में 1965 में राज्य सरकार ने एक योजना बनाई थी। इसके तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए मुफ्त प्लॉट दिए जाने थे। 50 साल गुजर गए लेकिन लोग आज भी उस आशियाने का इंतजार ही कर रहे हैं। 18:47 PM, May 12, 2013

सर्विस रोड खुलवाने के लिए संघर्ष करती CJ की कहानी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कवि नगर से राज नगर जाने वाली रोड़ पर हर रोज लगने वाले जाम रोजाना की बात है। इस जाम में लोगों को राहत मिल सकती है, अगर पास की सर्विस रोड का प्रयोग किया जाए। 21:44 PM, Apr 14, 2013

दफ्तर में यौन शोषण के खिलाफ महिला डॉक्टर ने उठाई आवाज

कामकाज करने वाली जगहों पर महिलाओं के साथ हो रहे यौनशोषण के खिलाफ संघर्ष करती ऐसी महिला की कहानी। कर्नाटक के बैंगलोर में रहने वाली महिला जो पेश से डॉक्टर है। 21:35 PM, Apr 14, 2013

सीजे ने किया इंदिरा आवास में हुई धांधली का पर्दाफाश

इस हफ्ते सिटाजन जर्नलिस्ट में है झारखंड के गिरडीह शहर में इंदिरा आवास में हुए घपले को उजागर करते सीजे की कहानी। जिसने अपनी मेहनत और संघर्ष से सरकारी कर्मचारियों की कारगुजारी का पर्दाफाश किया। 21:24 PM, Apr 14, 2013

स्कूली बच्चों ने अपने दम पर जारी रखा मिड डे मील

एक बदहाल स्कूल, तीन टीचर और चार सौ बच्चे। ऐसे में पढ़ाई कैसे होती होगी अंदाजा लगाया जा सकता है। 21:53 PM, Apr 07, 2013
IBN7