न्यूयार्क| एंडी मरे ने सोमवार को खेले गए अमेरिकी ओपन के फाइनल मुकाबले में सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराकर 76 साल बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीतने वाला ब्रिटेनवासी बनने का गौरव हासिल किया। मरे ने एर्थर ऐश स्टेडियम में विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविक को 7-6 (12/10), 7-5, 2-6, 3-6, 6-2, से हराया।
मरे ने हाल ही में समाप्त लंदन ओलम्पिक में अपने देश के लिए एकल स्पर्धा का स्वर्ण जीता था। खिताबी मुकाबले में मरे ने विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराया था।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Andy Murray, Win, US Open, Novak Djokovic, Tennis








कमेंट्स
0