वाशिंगटन। पृथ्वी-अंतरिक्ष की गुत्थी सुलझाने के लिए जहां करोड़ों लाखों खर्च किए जाते हैं वहीं 19 साल के एडम कुडवर्थ ने मात्र एक गुब्बारे में बैठकर आकाश की उचाइयों को भेदते हुए अपने सैंकेड हैंड कैमरे की मदद से धरती की अद्भुत तस्वीरें खींची हैं।
एडम का वैज्ञानिक ज्ञान केवल इतना ही है कि वह भौतिक विज्ञान के ए लेवल का छात्र है लेकिन उसने मात्र 200 पांड खर्च करके वो कारनामा कर दिखाया जिसके लिए अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) हर साल करोड़ों पौंड बहा देता है।
एडम ने टिवटर पर अपने इस कारनामें के बारे में बताया कि उसने 40 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद घर पर ही एक ऐसा बॉक्स बनाया जिसमें ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) रेडियो और माइक्रोप्रोसेसर लगा था जिसकी मदद से एडम अंतरिक्ष के सबसे नजदीक आकाश की अंतिम सीमा स्ट्रेटोस्फेयर तक लगभग 33 हजार 592 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने में कामयाब रहा। एडम के दावे की अभी किसी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।
एडम ने ढाई घंटे की उड़ान के बाद स्ट्रेटोस्फेयर मे पहुंच कर अपने सैकेंड हैंड कैमरे की मदद से पृथ्वी की अविस्मरणीय तस्वीरें खींचीं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Second Hand Camera, Picture, Washington, Balloon, Picture Of Earth








कमेंट्स
0