IBN7 IBN7

प्रियंका ने दी सफाई, सलमान के घर से पुराना रिश्ता

Posted on Sep 11, 2012 at 07:03pm IST | Updated Sep 11, 2012 at 10:01pm IST

मुंबई। आजकल प्रियंका चोपड़ा डॉन को छोड़कर बॉलीवुड के नए किंग के इर्द-गिर्द मंडराती हुई दिखती हैं। अगर कुछ बोल दो तो जंगली बिल्ली काट खाने को दौड़ती हैं। चंद दिनों पहले ही बॉलीवुड के सारे गणित बदलने की कोशिश में प्रियंका थीं, जिससे खान खेमे में सनसनी मच गई थी। रात 2.30 बजे से सुबह 5 बजे तक सलमान के घर रहना और फिर सलमान का प्रियंका को वापस उनकी कार तक छोड़ने आना। तस्वीर बयां करती है कि सलमान-प्रियंका कितने करीबी दोस्त हैं।

लेकिन तस्वीरों में कहीं भी ये नहीं झलक रहा कि प्रियंका सलमान की बहन अर्पिता की अच्छी दोस्त हैं या फिर उनके भाई सोहेल के साथ उनकी अच्छी छनती है। अगर ऐसा होता तो दोनों में से कोई एक प्रियंका को जरूर बाहर तक छोड़ने आता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिग्गी चॉप्स को सी ऑफ करने सलमान आए।

प्रियंका ने दी सफाई, सलमान के घर से पुराना रिश्ता

ऐसे में खबरें नहीं बनेंगी तो क्या होगा? फिर प्रियंका कहती हैं कि मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है। अब जब कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई हैं प्रियंका तो उस पर लीपापोती करती हुई नजर आ रही हैं। जगह-जगह जा कर कभी तस्वीरों की सफाई देती हैं तो कभी दोस्ती की दुहाई देती हैं तो कभी मीडिया पर दोष मढ़ देती हैं।




प्रियंका का कहना है कि किसी जर्नलिस्ट ने सोचा आज खबर बना देनी चाहिए तो बना दी खबर। बहरहाल उसे दोस्ती की आड़ में छिपाने की कोशिश की जा रही है। कहती हैं सलमान के घर से उनका पुराना नाता है।

पर जहां तक हम जानते हैं प्रियंका हमेशा से ही शाहरुख की दोस्त कहलाई जाती है।

सलमान से लंबा झगड़ा चल रहा था। पता नहीं इतनी गहरी दोस्ती कैसे हो गई। खैर इन तस्वीरों पर पर मैडम को ऐतराज तो है ही।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mirch masala, bollywood, priyanka chopra, salman khan



पिछली खबर
करीना ने भी माना, बॉलीवुड के किंग तो सलमान ही हैं
अगली खबर
शाहरुख-कैट की फिल्म का नाम है ‘जब तक है जान’!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
ये क्या! एक जैसी ड्रेस
13:38 PM, May 19, 2013
Photogallery
छोटे शहरों की कहानी
14:53 PM, May 18, 2013
Photogallery
संकट में सर्कस!
17:15 PM, May 17, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7