मुंबई। जब तक है जान’ किंग खान अपनी बादशाहत के लिए लड़ता रहेगा। और मजे की बात ये है कि शाहरुख की अगली फिल्म का भी नाम है ‘जब तक है जान’। शाहरुख, कटरीना और अनुष्का की नई फिल्म का नाम। तो इस दीवाली पर कटरीना कैफ की मोहब्बत में शाहरुख खान शायर बनने वाले हैं।
करीब आठ साल बाद यश चोपड़ा की नज़रों से हिंदी सिनेमा में मोहब्बत का एक नया आंसमा बरसने वाला है।कटरीना और अनुष्का के साथ शाहरुख के रोमांस की कहानी लेकर यश चोपड़ा 8 साल बाद लव ट्राइएंगल पर दांव लगा रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन भी कुछ शायराना अंदाज में किया जा रहा है।

लेकिन शाहरुख इस फिल्म में एक फौजी के किरदार के साथ एक लवर ब्वॉय की इमेज को बरकरार रख पाते हैं ये सबसे बड़ा चैलेंज होगा। क्योंकि एक था टाइगर को मिली बड़ी कामयाबी कहीं न कहीं उनके लिए दबाव का काम तो करेगी ही, साथ ही दीवाली के मौके पर उनका मुकाबला 'सन ऑफ सरदार' से भी होगा। वैसे ये तो हम जानते हैं कि अपनी हर फिल्म की तरह शाहरुख इस फिल्म के प्रमोशन के लिए भी जी जान लगा देंगे, लेकिन ये मेहनत बॉक्स ऑफिस में कितनी भीड़ जुटा पाएगी ये तो वक्त ही बताएगा।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mirch masala, bollywood, shahrukh khan, katrina kaif








कमेंट्स
1