IBN7 IBN7

एनडीए सरकार ने भी बांटी थी जिंदल स्टील्स को खदान

Posted on Sep 11, 2012 at 08:43pm IST

नई दिल्ली। यूपीए सरकार पर कांग्रेसी सांसद नवीन जिंदल को गलत तरीके से कोयला खदान आवंटन का आरोप पहले से है लेकिन अब एक मामला एनडीए सरकार के वक्त का सामने आया है। आईबीएन7 के पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक साल 2002 में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नवीन जिंदल की कंपनी को खदान आवंटन की सिफारिश की थी। खास बात ये कि पटनायक उस वक्त केंद्र में राज कर रही एनडीए सरकार के सहयोगी थे। यानी एनडीए सरकार में भी कांग्रेस के सांसद नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल स्टील्स एंड पावर लिमिटेड को फायदा पहुंचाया गया।

आईबीएन7 के पास मौजूद दस्तावेजों के मुताबिक साल 2002 में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उस वक्त के कोयला मंत्री रविशंकर प्रसाद को चिट्ठी लिखकर जिंदल स्टील्स एंड पावर लिमिटेड को उड़ीसा के तालशेर में एक कोयला खदान आवंटन की सिफारिश की। 22 जून 2006 के लिखी गई इस चिट्ठी के मुताबिक नवीन पटनायक ने रविशंकर प्रसाद को लिखा था कि मैसर्स जिंदल स्टील्स एंड पावर लिमिटेड ने 1000 करोड़ रुपये की शुरुआती निवेश के साथ उड़ीसा के दो ज़िलों में स्पॉंज आयरन और पावर के प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। आपूर्ति के लिए कंपनी ने उत्कल बी-1 कोयला खदान के आवंटन की गुज़ारिश की है। कोयला मंत्रालय की स्क्रीनिंग कमेटी ने वो खदान वीडियोकॉन कंपनी के एक पावर प्लांट के लिए 3 जुलाई 1997 के आवंटित की थी। लेकिन कंपनी ने काम शुरू नहीं किया। जिंदल स्टील्स एंड पावर लिमिटेड को खदान आवंटन से सूबे में रोजगार बढ़ेगा और आदिवासी इलाके में विकास होगा।

एनडीए सरकार ने भी बांटी थी जिंदल स्टील्स को खदान

नवीन पटनायक की सिफारिश पर कोयला मंत्रालय ने वो खदान नवीन जिंदल की कंपनी को आवंटित कर दी। मामला सामने आने पर उस वक्त के कोयला मंत्री रविशंकर प्रसाद सफाई दे रहे हैं कि हर सीएम सिफारिश करता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि नीलामी रोककर फायदा पहुंचाया जाए। कोयला खदान आवंटन के मसले पर अपने नेताओं का नाम आने से परेशान कांग्रेस इस ताजा खुलासे के बाद उत्साहित है। प्रवक्ता मनीष तिवारी कहते हैं कि हम हमेशा कहते आए हैं और अब साबित हो रहा है कि बीजेपी की कथनी करनी और नीयत में फर्क है।

सीएजी की रिपोर्ट सामने आने के बाद कोयला खदान आवंटन से जुड़े खुलासों ने साफ कर दिया है कि काले सोने की बंदरबांट का फायदा सबने उठाया। अब सवाल यही है कि जांच एजेंसियों की तफ्तीश क्या जनता के गुनहगारों के गिरेबान तक पहुंचेगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: coal block allocation, naveen jindal, nda region, allotment



पिछली खबर
गोवाः खनन में 35 हजार करोड़ की लूट, दो कांग्रेसी सीएम फंसे
अगली खबर
घोटालों के चलते देश के सामने है बड़ी चुनौती: मुलायम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7