IBN7 IBN7

चेन्नई:न्यूजीलैंड से रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हारा भारत

Posted on Sep 11, 2012 at 11:37pm IST | Updated Sep 11, 2012 at 11:43pm IST

चेन्नई। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए रोमांच से भरपूर दूसरे और अंतिम ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में भारत को एक रन से हरा दिया। इस तरह न्यूजीलैंड ने दो मैचों की यह श्रृंखला 1-0 से अपने नाम कर ली। विशाखापट्टनम में शनिवार को खेला जाने वाला पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। कीवी टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के समक्ष जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा। विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम ने मेहमान टीम के लिए सबसे अधिक 91 रन बनाए। मैक्लम की आकर्षक पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।

जवाब में भारतीय टीम खराब शुरुआत से उबरते हुए शानदार वापसी की और विराट कोहली (70) के जोरदार अर्धशतक की बदौलत जीत के करीब पहुंची लेकिन बेहद नाटकीय अंदाज में उसे अंतिम ओवर में मुंह की खानी पड़ी। भारतीय टीम 20 ओवरों में चार विकेट गंवाकर 166 रन ही बना सकी।

चेन्नई:न्यूजीलैंड से रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हारा भारत

इसमें कैंसर से उबरकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले युवराज सिंह ने भी 34 रनों का योगदान दिया। युवराज कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी को मात देकर लम्बे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने उतरे। जब वह गेंदबाजी करने जा रहे थे तब साइट स्क्रीन पर उनके स्वागत में लिखा गया 'वेलकम बैक युवी'। दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से युवराज की हौसलाआफजाई की।

इसके अलावा सुरेश रैना (27) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 22 रन बनाए। कोहली ने अपनी 41 गेंदों की पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया तथा रैना के साथ मिलकर भारत को उस समय मुश्किल से उबारा जब उसने 26 रन के कुल योग पर गौतम गम्भीर (3) का विकेट गंवा दिया था। गम्भीर को काएल मिल्स ने अपनी ही गेंद पर कैच किया।

रैना और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। रैना का विकेट 86 रन के कुल योग पर गिरा। रैना ने गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद कोहली और युवराज ने तीसरे विकेट के लिए तेजी से 34 रन जोड़े। इस बार युवराज का साथ कोहली ने छोड़ दिया। कोहली का विकेट 120 रन के कुल योग पर गिरा।

कोहली के आउट होने के बाद युवराज ने कप्तान धौनी के साथ मिलकर टीम को जीत के बिलकुल करीब पहुंचा दिया था लेकिन पारी के अंतिम ओवर मे जेम्स फ्रेंकलिन की एक गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने के प्रयास में वह अपना अहम विकेट गंवा बैठे। उस समय भारत को जीत के लिए तीन गेदों पर छह रन बनाने थे।

युवराज ने अपनी 26 गेंदों की पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए। युवराज का विकेट गिरने के बाद फ्रेंकलिन की अंतिम दो गेंदों पर रोहित शर्मा चार रन ही जुटा सके। इस तरह भारत को एक रन के अंतर से यह रोमांचक मैच हार गया। कप्तान धौनी 23 गेंदों पर दो चौके लगाकर नाबाद लौटे। इससे पहले, न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने सिर्फ दो रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। रोब निकाल अपना खाता भी नहीं खोल सके। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जहीर खान ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने सिर्फ चार गेंदों का सामना किया।

अगले ही ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल भी चलते बने। इरफान पठान ने उन्हें बोल्ड किया। गुपटिल ने एक रन बनाया। इसके बाद मैक्लम और केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की पारी को न सिर्फ संभाला बल्कि तेजी से रन भी बटोरे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किलों से उबारा। 92 रनों के कुल योग पर न्यूजीलैंड ने विलियमसन के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए और इस दौरान तीन चौके लगाए।

उधर, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुने गए मैक्लम अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद और आक्रामक अंदाज में खेलने लगे। वह शतक के करीब थे लेकिन पठान की एक धीमी गेंद को वह पढ़ने में नाकाम रहे और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। मैक्लम ने 55 गेंदों पर खेली गई 91 रनों की अपनी धुआंधार पारी के दौरान 11 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने विलियमसन के साथ जहां 90 रनों की साझेदारी की वहीं कप्तान रॉस टेलर के साथ चौथे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी निभाई।

टेलर 25 रन बनाकर और जैकब ओरम 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। टेलर ने 19 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का जड़ा वहीं ओरम ने सिर्फ नौ गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए। भारत की ओर से पठान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी को एक-एक विकेट मिले।

(आईएएनएस की जानकारी के साथ)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: india, newzeland, t-20 cricket match, series, yuvraj singh



पिछली खबर
टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दी 168 रनों की चुनौती
अगली खबर
डेढ़ साल बाद मैदान पर फिर दहाड़ा भारत का शेर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7