मुंबई। रुपये में मजबूती का सिलसिला बरकरार है। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसों की उछाल के साथ 55.14 पर खुला है। मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 55.34 पर बंद हुआ था।
ग्रीनबैक फॉरेक्स सर्विसेज के मनीष थानावाला का कहना है कि दुनिया भर के शेयर बाजारों में आई मजबूती और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से रुपये को सहारा मिलेगा। हालांकि रुपये की चाल फेड के क्यूई-3 के ऐलान और जर्मन कोर्ट के यूरोजोन बेलआउट पैकेज पर आने वाले फैसले से तय हो सकती है। आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 55-55.50 के दायरे में रह सकता है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Rupee, Dollar, Indian Currency, Share Market








कमेंट्स
0