IBN7 IBN7

लीबिया में अमेरिकी राजदूत की हत्या, 3 अन्य की मौत फोटो

Posted on Sep 12, 2012 at 03:30pm IST | Updated Sep 12, 2012 at 04:27pm IST

बेनगाजी। लीबिया में अमेरिकी राजदूत की हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही उनके तीन साथी भी मारे गए हैं। पैगंबर मोहम्मद पर आधारित फिल्म का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने लीबिया के पूर्वी शहर बेंगाजी में जमकर उत्पात मचाया। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर किए गए हमले में अमेरिकी राजदूत की मौत हो गई।

इस हमले में कई लोग घायल भी हो गए। प्रदर्शनकारियों ने दूतावास में लगे अमेरिकी झंडे को फाड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये लोग अमेरिका में बनी एक फिल्म का विरोध कर रहे थे। फिल्म के कुछ अंश अरबी भाषा में डब करके 'यूट्यूब' पर भी डाले गए हैं। लीबिया की सर्वोच्च सुरक्षा समिति के प्रवक्ता अब्दुल मोनेम अल हर ने बताया कि इस फिल्म का विरोध कर रही भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया। लीबियाई सरकार के मुताबिक कुछ हमलावर बंदूक लिए हुए थे, वहीं कुछ लोगों ने दूतावास परिसर में देसी हथगोले भी फेंके।

प्रदर्शनकारियों ने दूतावास परिसर से मेज, कुर्सियां और वाशिंग मशीन लूटने के बाद आग लगा दी। हमले के समय वाणिज्य दूतावास के बाहर कुछ सुरक्षाकर्मी तैनात थे, इसके बावजूद ये सुरक्षाकर्मी हमलावरों की तादाद ज्यादा होने की वजह से कुछ कर नहीं पाए। तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद लीबिया में सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। लीबिया की अंतरिम सरकार हथियारबंद समूहों पर अब तक लगाम नहीं लगा पाई है।

वहीं मिस्र की राजधानी काहिरा में भी अमेरिकी दूतावास पर भीड़ ने हमला कर दिया और वहां अमेरिकी झंडे को फाड़कर आग के हवाले कर दिया। हजारों की भीड़ ने दूतावास के अंदर तोड़फोड़ भी की, हालांकि वहां किसी दूतावास कर्मी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: US ambassador, Libya, embassy staff, rocket attack, Benghazi



पिछली खबर
रूस के कामचात्का में विमान हादसे में 10 की मौत
अगली खबर
अमेरिकी राजदूत की हत्या, ओबामा के लिए चुनाव में चुनौती

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

सिक्खों के पगड़ी पहनने के लिए फिनलैंड में संघर्ष जारी

स्कैंडिनेवियाई देश फिनलैंड में ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहनने के अधिकार के लिए एक सिख लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गिल सुखदर्शन सिंह नाम के यह सिख फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पास वांता के विओलिया कंपनी में बस चालक हैं। 16:12 PM, May 21, 2013

महात्मा गांधी के खून के नमूने लंदन में होंगे नीलाम

राष्ट्रपिता के 1924 में अपेंडिक्स के उपचार के दौरान ये रक्त के नमूने लिए गए थे। इस ऐतिहासिक स्मृति चिह्न की नीलामी यूरोप के जाने माने नीलामी हाउस मुलौक द्वारा की जा रही है। 13:59 PM, May 21, 2013

भारतीय छात्रा की ईजाद, 20 सेकेंड में चार्ज होगा मोबाइल

मोबाइल को चार्ज करने के लिए अब घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की छात्रा ने इसका हल ढूंढ़ निकाला है। इस क्रांतिकारी खोज ने गूगल का ध्यान भी खींचा है। 13:27 PM, May 21, 2013

सीरिया: अल-कुसैर शहर में हिंसा, 95 लोगों की मौत

सीरिया के अल-कुसैर शहर में शनिवार से जारी भीषण लड़ाई में अबतक आतंकवादी संगठन, हिजबुल्ला के 23 सदस्यों सहित कुल 95 व्यक्ति मारे जा चुके हैं। 12:45 PM, May 21, 2013

पाक सरकार का फरमान, ऑफिस में नही चलेगा एसी

पाकिस्तान सरकार ने बिजली संकट से उबरने के लिए नए तरीके अपनाते हुए सरकारी दफ्तरों में एसी चलाने को मना कर दिया है। 12:36 PM, May 21, 2013

तस्वीरों में देखें: बवंडर से अमेरिका में मची तबाही

अमेरिका के दक्षिण मध्य में स्थित ओकलाहोमा सिटी में आए भयंकर बवंडर में एक प्राथमिक स्कूल के सात बच्चों सहित 51 लोगों की मौत हो गई। इस बवंडर से भारी तबाही मची है। 11:02 AM, May 21, 2013
Photogallery
अमेरिका में मची तबाही
10:53 AM, May 21, 2013

अमेरिका में बवंडर से तबाही, 7 बच्चों समेत 51 की मौत

अमेरिका के दक्षिण मध्य में स्थित ओकलाहोमा सिटी में आए भयंकर बवंडर में एक प्राथमिक स्कूल के सात बच्चों सहित 51 लोगों की मौत हो गई। 09:15 AM, May 21, 2013

मुशर्रफ को राहत, बेनजीर हत्या मामले में मिली जमानत

पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को जमानत दे दी। 20:34 PM, May 20, 2013
IBN7