IBN7 IBN7

राहुल गांधी पर सवाल से कांग्रेस तिलमिलाई, विपक्ष हमलावर

Posted on Sep 12, 2012 at 06:26pm IST | Updated Sep 12, 2012 at 07:52pm IST

नई दिल्ली। इंग्लैंड की मशहूर पत्रिका 'द इकॉनमिस्ट' में राहुल गांधी पर छपी एक टिप्पणी से कांग्रेस सकते में है। पार्टी ने लेख को सिरे से खारिज करते हुए राहुल के प्रति अपनी आस्था दोहराई है। दूसरी ओर विपक्ष को राहुल पर हमले का एक और मौका मिल गया है। सपा ने राहुल को पीएम पद के अयोग्य बताया तो बीजेपी ने ब्रांड राहुल अस्तित्व में न होने की बात कही। दरअसल, डिकोडिंग राहुल गांधी' नाम की किताब के आधार पर 'द इकॉनमिस्ट' में छपा है कि राहुल बड़ी जिम्मेदारी से बचते है, क्योंकि उनमें जिम्मेदारी निभाने की भूख ही नहीं है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर नकारात्मक टिप्पणी के बाद विदेशी मीडिया के निशाने पर अब हैं कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी। एक भारतीय लेखिका की किताब 'डिकोडिंग राहुल गांधी' के आधार पर 'द इकॉनमिस्ट' के एक ब्लॉग में लिखा गया है कि राहुल बड़ी जिम्मेदारी से बचते हैं, क्योंकि उनमें जिम्मेदारी निभाने की भूख ही नहीं है।

राहुल गांधी पर सवाल से कांग्रेस तिलमिलाई, विपक्ष हमलावर

अपने युवराज पर हुए इस हमले से कांग्रेस तिलमिला गई है। पार्टी ने विदेशी मीडिया की टिप्पणियों को तूल देने की पद्धति को मानसिक गुलामी बता डाला। द इकॉनमिस्ट के ब्लॉग को सिरे से खारिज करते हुए पार्टी ने ऐलान किया कि गुजरात चुनाव में राहुल ही पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक मंच से चुनावों पर ज़ोर इसलिए दिया गया क्योंकि द इकॉनमिस्ट ने लिखा है कि राहुल को 2014 के चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। राहुल गांधी के साथ बड़ी समस्या यह है कि उन्होंने न तो अभी तक एक नेता के तौर पर अपनी योग्यता दिखाई है, और न ही बड़ी जिम्मेदारी के लिए उनके भीतर कोई तत्परता दिखती है। वो शर्मीले हैं। पत्रिका के अनुसार राहुल गांधी संसद में भी अपनी आवाज़ नहीं बुलंद करना चाहते, और कोई नहीं जानता है कि वो कितने काबिल हैं या फिर सत्ता और जिम्मेदारी मिलने के बाद वो आखिर क्या करेंगे।

सवाल ये है कि कांग्रेस पार्टी आखिर कब तक व्यावहारिकता पर आस्था का पर्दा डालती रहेगी। क्या ये सही नहीं कि बिहार और यूपी में राहुल के चुनावी प्रयोग बुरी तरह नाकाम हो चुके हैं। तमाम आग्रहों के बावजूद वो संगठन और सरकार में बड़ी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। तमाम विवादित और अहम मुद्दों पर बात करने से राहुल बचते हैं। सबसे बड़ी बात ये कि कांग्रेस पार्टी और सरकार में राहुल की अहमियत आखिर कम थी ही कब। उनके आग्रह और प्रस्ताव तो पहले ही आदेश की हैसियत रखते हैं।

विदेशी मीडिया में सवाल उठे तो समाजवादी पार्टी ने राहुल गांधी पर हमला बोला। पार्टी नेता मोहन सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़ दो सालों में राहुल गांधी का ऐसा कोई बयान सुनने में नहीं आया जिससे पता चले कि वो किसी मसले पर गंभीर राय रखते हैं।

मोहन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी गंभीर मामलों को हैंडिल करने में फिलहाल सक्षम नहीं लगते। राहुल गांधी कितने अच्छे पीएम साबित होंगे इसपर मोहन सिंह कुछ कहते हुए रुक गए और हंसते हुए कहा कि इसपर कभी व्यक्तिगत तौर पर मिलेंगे तो बात करेंगे।

वहीं बीजेपी ने भी कहा कि देश में ब्रांड राहुल जैसी कोई चीज नहीं है। पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताव रूडी ने कहा कि राहुल को पिछले आठ साल में कभी किसी बड़े मुद्दे पर बोलते हुए नहीं सुना गया। करप्शन, महंगाई पर राहुल ने कभी कोई शब्द नहीं बोला। न ही कोलगेट पर उनके विचार जनता के सामने आए।

रूडी ने कहा कि जो व्यक्ति 42 की उम्र में फिट नहीं है वो 52 की उम्र में कैसे फिट हो जाएगा। कोकराझार के दौरे पर देश के रक्षा मंत्री राहुल गांधी को एस्कॉर्ट्स सर्विस देते नजर आए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: rahul gandhi, congress, bjp, sp



पिछली खबर
चंद्रबाबू के पुत्र पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में
अगली खबर
'मिस्टर क्लीन' से 'घोटालों के बादशाह' बने मनमोहन: वाजपेयी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013

अश्विनी कुमार के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मुकदमाः बीजेपी

बीजेपी उपाध्यक्ष के मुताबिक साफ है कि अश्विनी कुमार ने राष्ट्रीय अपराध किया है और इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए। 12:05 PM, May 13, 2013
IBN7