IBN7 IBN7

जूनागढ़ में सरपंच के इशारे पर युवक को जिंदा जलाया

Posted on Sep 15, 2012 at 07:34am IST | Updated Sep 15, 2012 at 09:15am IST

अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ में एक दलित युवक को जिंदा जलाकर मार दिया गया। जानकारी के मुताबिक गांव के सरपंच ने ही इस पूरे वाकये को अंजाम दिया है। आरोप है कि गांव के सरपंच के रिश्तेदार की बेटी कई दिनों से गायब थी। इसी का आरोप लगाते हुए सरपंच ने बाकी रिश्तेदारों के साथ दलित युवक के घर पर हमला कर दिया। पहले रिश्तेदारों को मारा पीटा और फिर घर में आग लगा दी। इस आगजनी में पीड़ित युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सरपंच समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक गांव के सरपंच भाना काना का आरोप ये था कि उसके एक रिश्तेदार की लड़की लापता हो गई है। सबको शक था कि उसे लालजी भगाकर ले गया है। इसी आरोप के बाद सरपंच अपने रिश्तेदारों के साथ उसके घर आ धमका।

जूनागढ़ में सरपंच के इशारे पर युवक को जिंदा जलाया
हालांकि लालजी के पिता ये बार-बार कहते रहे कि लालजी घर में ही मौजूद है और उसने ऐसी कोई हरकत नहीं की है। लेकिन सरपंच भाना काना कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। वो तो बस लालजी को ठिकाने लगाने की तैयारी में ही आया था। पहले घर के सभी लोगों पर हमला किया और फिर घर में आग लगा दी। आग के दौरान लालजी तड़पता रहा, चीखता रहा लेकिन किसी को भी दया नहीं आई। पिता-भाई समेत बाकी रिश्तेदार भी अपनी आंखों के सामने ही लालजी को जिंदा आग में जलते देखते रहे। दरिदों ने पहले तो इन्हें बेहोश कर दिया और होश में आने पर तब तक जकड़कर रखा। जब तक लालजी की मौत नहीं हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन सिवाय राख और धुएं के कुछ भी नहीं बचा था। लालजी की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।

गौरतलब है कि जिस आकोलाली गांव में ये घटना घटी उस गांव की आबादी महज 700 लोगों की है। इसमें ज्यादातर कोली समुदाय के लोग रहते हैं जबकि सिर्फ लालजी का परिवार ही दलित का था। लालजी के पिता और उनके दो बड़े भाई मजदूरी करके अपने गुजर बसर करते हैं। पुलिस ने घटना के फौरन बाद हरकत में आते हुए मामला दर्ज कर लिया। साथ ही सरपंच समेत 11 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: dalit, burn, sarpanch, murder, police



पिछली खबर
तेजाब ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत एक झुलसा
अगली खबर
बेटी का रेप कर किया HIV संक्रमित, हुई 25 साल की सजा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013
IBN7