पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेषः शत्रुओं की गतिविधियां तेज होने से परेशानी का अनुभव करेंगे। केवल स्वयं पर भरोसा करने का दिन है। महत्वपूर्ण कार्यों में कभी देर भी फायदेमंद होती है। स्मार्ट डिले की नीति पर अमल करें। कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से बचें। इसके लिए घर से पसंदीदा पेय पीकर निकलें।
वृषः बैंक बैलेंस में इजाफा होने की संभावना है। रुके हुए चेक आज आपको मिल सकते हैं। मानसिक राहत रहेगी और हल्का अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। कला और कारोबार से जुड़े लोगों की सफलता का योग है।
मिथुनः साथियों से मेलजोल में समय व्यतीत कर सकते हैं। लोग आपकी बातों को सुनेंगे और स्वीकारेंगे। व्यक्तित्व निखार पर जोर रहेगा। बढ़े हुए आत्मविश्वास से निर्णय लेने में मदद मिलेगी। प्रतियोगियों को सफलता मिलेगी। पक्षियों को दाना डालना हितकारक रहेगा।
कर्कः सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। तार्किक कामों में मन लगेगा। भव्य भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत से सफलता संभव है। गंभीर विषयों में मन लगेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। नए दोस्त बनाने में हिचक होगी।
सिंहः निर्णय लेने का नहीं, बातों से माहौल को अपने पक्ष में बनाए रखने का समय है। समय शुभ सूचक है। फिर भी रूटीन कारोबार पर ही फोकस रखें। हीरे-जवाहारात और महंगे वस्त्रों का लाभ होगा। निजी जीवन सहज बना रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें और अपनों को प्रेम से जीतें।
कन्याः तरक्की का फर्राटा लगाने का समय आ गया है। कमर कसकर काम में जुट जाएं। समय अत्यंत शुभ फलदायक है। इसमें निरंतर और सुधार होना है। लोगों से विश्वास के साथ आंखें मिलाकर बात करें। जीत की राह स्वतः बनती चली जाएगी। खाने में हरे सलाद पर जोर दें।
तुलाः निवेश की नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। प्रशासन से मदद मिलते रहने का योग है। किसी को कमजोर मानकर उसकी उपेक्षा न करें। पॉकेट में पैसा रखकर घूमने से बचें, बजट बिगड़ सकता है और बेहतर समय आने में थोड़ा ही वक्त बचा है। योजना बनाकर तैयार रहें।
वृश्चिकः आपका मन कारोबार में जमा हुआ है। आय के नए रास्तों को तलाशने में सफलता मिलेगी। खुद को तेज बनाए रखने के लिए जरूरी उपाय अपनाएं। खुद को अधिकाधिक व्यस्त रखें। निजी जीवन में सामान्यता बनी रहेगी। किसी पर अविश्वास है तो उसे दूर कर लें।
धनुः शासन-सत्ता से उपकृत हो सकते हैं। योजनागत मीटिंग्स में आपकी सलाह को गंभीरता से लिया जाएगा। कर्म और भाग्य का बेहतर समन्वय बन पड़ा है। इसका लाभ उठाने से न चूकें। लाइफ पार्टनर का उत्साह देखने लायक होगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।
मकरः भाग्य की प्रबलता से उत्साह का संचार होगा। काम में जुट जाने का समय आ गया है। छोटी और दीर्घकालिक दोनों तरह के कामों की डेड लाइन तय करिए ताकि समय पर परिणाम फलित हो सकें। अवरोध स्वतः समाप्त होंगे। निजी लाइफ सुखद रहेगी।
कुंभः आपको ऐसा महसूस होगा जैसे अचानक लोगों का फोकस आपसे हट गया है। आपने पूर्व में यदि नैतिकता दिखाई होगी तो निश्चित ही कोई प्रतिकूलता आपको प्रभावित नहीं कर पाएगी। निराशा से खुद को बचाने के लिए सकारात्मक मनोरंजन पर जोर दें। जल्दबाजी न दिखाएं।
मीन: आज आपके पार्टनर आपसे बेहतर करें तो उनकी खुल कर सराहना करें। आपके इस प्रेरक व्यवहार से साथी में आत्मविश्वास बढ़ेगा। ये समय मंच शेयर करने का नहीं, मंच भरोसेमंद को सौंपने का है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। डेट पर जा सकते हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: astro, bhavishyafal, daily prediction, 15 September








कमेंट्स
0