नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व सरसंघ चालक के.एस. सुदर्शन का शनिवार तड़के छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनके घर में उनके भाई हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि सुदर्शन बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनकी देखभाल के लिए एक व्यक्ति रखा गया था। आरएसएस मुख्यालय के एक अधिकारी विकास तेलंग के मुताबिक सुदर्शन रोज की तरह शनिवार सुबह भी टहलने के लिए निकले थे। टहलने के बाद वह आरएसएस के रायपुर स्थित मुख्यालय लौटे।

तेलंग ने बताया कि संघ के कुछ स्वयंसेवकों ने देखा कि सुदर्शन अपने कमरे में ध्यान लगाने के दौरान नीचे झुक गए। उन्हें देखकर लगा कि वह सो गए हैं, स्वयंसेवकों ने उन्हें हिलाया लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं थी। बाद में डॉक्टर को बुलाया गया, उसने पुष्टि की कि उनका निधन हो गया है।
उनका शव शनिवार शाम तक आरएसएस के नागपुर स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय लाया जाएगा। शव को मुख्यालय के रेशिम बाग परिसर में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर नागपुर में होगा।
सुदर्शन ने 2000-2009 के दौरान आरएसएस का नेतृत्व किया है। बाद में वह स्वास्थ्य सम्बंधी दिक्कतों के चलते स्वैच्छिक रूप से अपने पद से हट गए।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Former RSS chief K Sudarshan, Dead, Rashtriya Swayamsevak Sangh, K Sudarshan, Heart Attack, Raipur








कमेंट्स
0