नई दिल्ली। खुदरा कारोबार में विदेशी कंपनियों को इजाजत देने के विरोध में व्यापारियों ने 18 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। अखिल भारतीय व्यापार परिसंघ (कैट) के महासचिव परवीन खंडेलवाल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। खंडेलवाल ने कहा कि 18 सितंबर को देश का व्यापार पूरी तरह बंद रहेगा।
खंडेलवाल ने कहा कि सरकार के फैसले से देश के छोटे व्यापारी, किसान और उपभोक्ताओं को कोई फायदा नहीं होने वाला है। विदेशी कंपनिया मुनाफा कमाने के उद्देश्य से भारत आएंगी और एक बार अपना अधिकार जमा लेने के बाद वह उपभोक्ताओं एवं किसानों का शोषण करेंगी। सरकार ने शुक्रवार को देश के छह लाख करोड़ रुपए के खुदरा कारोबार में विदेशी व्यापारियों की हिस्सेदारी का फैसला किया। इस फैसले का सरकार को सहयोग दे रही तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एवं कई अन्य दलों ने बड़ा विरोध किया है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: fdi, fdi in India, protest of traders, FDI in multi-brand retail








कमेंट्स
1