लखनऊ। डीजल कीमतें बढ़ने और एफडीआई के ऐलान के बाद केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ी जा रही है। एफडीआई के मसले पर समाजवादी पार्टी के केंद्र को समर्थन जारी रखने के बारे में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस बारे में आखिरी फैसला मुलायम सिंह लेंगे।
अखिलश ने कहा कि सपा रिटेल में एफडीआई के समर्थन में नहीं है। उन्होंने कहा कि एफडीआई में रिटेल से छोटे दुकानदारों को नुकसान होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम यूपी में रिटेल में एफडीआई लागू नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि टीएमसी प्रमुख ममता के 72 घंटे के अल्टीमेटम के बाद डीजल कीमतें बढ़ने और एफडीआई के ऐलान को बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने जनविरोधी करार देते हुए कहा कि वो 10 अक्टूबर को फैसला करेंगे कि यूपीए को बाहर से समर्थन जारी रखा जाए या नहीं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: FDI in retail, FDI in avaiation, UPA government, UPA, Manmohan Singh, Akhilesh yadav, Samajwadi Party, Mulayam Singh Yadav








कमेंट्स
2