नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने सभी चार पदों पर विजय पताका फहराई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एनएसयूआई के अरुण हुड्डा अध्यक्ष, वरुण खारी उपाध्यक्ष, वरुण चौधरी सचिव और रविना चौधरी संयुक्त सचिव निर्वाचित हुई।
डूसू में अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में थे। उपाध्यक्ष के लिए सात और सचिव और संयुक्त सचिव के लिए नौ-नौ उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के बीच था।
इससे पहले चुनाव में समर्थन हासिल करने के लिए प्रत्याशियों ने नुक्कड़ नाटक और कॉलेजों के दौरे के साथ-साथ फेसबुक व ट्विटर का भी सहारा लिया था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पिछले साल अध्यक्ष पद को छोड़कर सभी तीन पदों पर विजयी हुई थी।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Delhi university election, result, NSUI, win








कमेंट्स
1