ग्वालियर। ग्वालियर के मुरार इलाके से एक ज्वेलर्स के मुनीम से रेलवे स्टेशन पर 4 हथियारबंद बदमाशों ने 10 लाख के जेवरात और 29 लाख रुपये नकद लूट लिए। पुलिस को खबर मिली तो उसने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाश इसी दौरान भागकर मुरार कैंट एरिया के एक पुराने मकान में जा घुसे। पुलिस ने भी इस पुराने मकान को घेर लिया। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों को पकड़ने के लिए अपने हथियारों का मुंह खोल दिया। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी को बदमाशों की गोली लग गई और वो घायल हो गया। (वीडियो देखें)

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: gwalior, madhya pradesh, live encounter, encounter








कमेंट्स
0