काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जाने वाले एक बिजी हाईवे पर सुबह सवेरे हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से 9 विदेशी थे। यह विस्फोट सुबह लगभग 6.45 बजे हुआ।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक व्यस्त सड़क पर मिनी बस में हुए आत्मघाती धमाके में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर विदेशी हैं। इस बस में काबुल एयरपोर्ट पर काम करने वाले विदेश लोग सवार थे। मरने वालों में सड़क पर चल रहा एक व्यक्ति और एक मैकेनिक भी शामिल हैं।

हिज्ब-ए-इस्लामी नाम के एक संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसका कहना है कि ये हमला अमरीका में बनी एक इस्लाम विरोधी फिल्म के विरोध में किया गया है। संगठन का कहना है कि आत्मघाती हमलावर एक महिला थी लेकिन काबुल के पुलिस प्रमुख का कहना है कि उन्हें हमले में मारे गए लोगों के पेशे या राष्ट्रीयता के बारे में कोई जानकारी नहीं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Afghanistan, Kabul, Kabul blast, Suicide bomber, Kabul airport, Mini-bus, Anti-Islam film, Sam Becile, Innocence of Muslims








कमेंट्स
0