टोक्यो।भारत के साई प्रणीत योनेक्स जापान ओपन-2012 के मुख्य दौर में जगह पहुंच गए हैं। प्रणीत ने मंगलवार को अपने पहले दौर के मुकाबले में इंग्लैंड के एंड्रयू स्मिथ को 21-15, 18-21, 21-19 से हराया। इसके बाद वह दूसरे दौर में जापान के रिकी ताकेशिता को हराने में सफल रहे।
प्रणीत ने ताकेशिता को 30 मिनट के भीतर 21-14, 21-15 से पराजित किया। भारत की ओर से प्रणीत क्वालीफाइंग में एकमात्र खिलाड़ी थे। पुरुष एकल वर्ग में भारत के आनंद पवार, अजय जयराम, पारूपल्ली कश्यप, गुरुसाई दत्त चुनौती पेश करेंगे जबकि महिला एकल में पीवी सिंधु पर जिम्मेदारी होगी। सायना नेहवाल चोट के कारण इस आयोजन से दूर हैं।
मिश्रित युगल वर्ग में अश्विन पोनप्पा तथा तरुण कोना अपनी दावेदारी पेश करेंगे जबकि कोना और अरुण विष्णु की पांचवीं वरीय जोड़ी पुरुष युगल में उतरेगी।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: japan open 2012, praneet yonex, saina nehwal








कमेंट्स
0