नई दिल्ली। रिटेल में एफडीआई और डीजल के मूल्य में की गई वृद्धि से गुस्से में आईं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से नाता तोड़ लिया है। आज शाम हुई पार्टी नेताओं की बैठक के बाद ममता ने ऐलान किया कि उनके मंत्री शुक्रवार की शाम दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री को इस्तीफा देकर आएंगे।
ममता ने कहा कि अब हम यूपीए पार्ट 2 का हिस्सा नहीं रहेंगे। बाहर से समर्थन के सवाल पर ममता ने कहा कि जब हम मंत्री ही नहीं रहेंगे तो फिर बाहर से समर्थन का क्या मतलब है।

बैठक से ठीक पहले ममता बनर्जी से जुड़े सूत्रों ने साफ किया था कि पार्टी अब किसी भी कीमत पर सरकार के साथ नहीं रहना चाहती। लोकसभा में टीएमसी के 19 सांसद हैं। ममता बनर्जी के इस फैसले के बाद पार्टी से जुड़े सभी छह मंत्री केंद्र सरकार से शुक्रवार को इस्तीफा दे देंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: fdi, upa, tmc, mamata banerjee








कमेंट्स
2