IBN7 IBN7

हम 20 सितम्बर के बाद कोई फैसला लेंगे: सपा

Posted on Sep 18, 2012 at 11:07pm IST

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थन वापस लेने की घोषणा करने के कुछ समय बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का तौर तरीका ठीक नहीं है और पार्टी आगे का निर्णय 20 सितम्बर के बाद लेगी। सपा के नेता रामगोपाल यादव ने कहा, "सरकार जिस तरह से काम कर रही है वह सही नहीं है। इसलिए ममता ने समर्थन वापस लिया।"

यादव ने कहा कि कांग्रेस इस तरह काम कर रही है जैसे कि उसे दो तिहाई बहुमत प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सपा अपना निर्णय 20 सितम्बर को आयोजित देशव्यापी बंद के बाद लेगी। सरकार से समर्थन वापसी पर यादव ने कहा, "हमने संप्रग सरकार को मुद्दों के आधार पर समर्थन दिया है। फिलहाल हम कोई निर्णय लेगें। तृणमूल कांग्रेस का समर्थन वापसी का निर्णय उनका अपना फैसला है। हम 20 सितम्बर को बंद के बाद पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में आगे का निर्णय लेंगे।"

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया। इससे पहले केंद्र सरकार में शामिल उनके मंत्री शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

ममता ने डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि और बहुब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को 72 घंटे की मोहलत दी थी लेकिन केंद्र सरकार के रुख में कोई बदलाव न आने पर उन्होंने यह फैसला किया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: tmc, mamta banarjee, upa-2, quits government, coal blocks, diesel, lpg, fdi



पिछली खबर
मेरे मंत्री शुक्रवार को सरकार से देंगे इस्तीफा: ममता
अगली खबर
कांग्रेस के दिग्गज मिले पर नहीं हो सका रोलबैक पर फैसला

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7