IBN7 IBN7

ट्वेंटी-20 विश्व कप: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 82 रन से हराया

Posted on Sep 18, 2012 at 11:42pm IST

हम्बनटोटा। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने मंगलवार को महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के चौथे संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में जिम्बाब्वे को 82 रनों से हराकर अपेक्षित शुरुआत की है। श्रीलंका द्वारा दिए गए 183 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 17.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 100 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से अजंथा मेंडिस ने घातक गेंदबाजी करते हुए आठ रन देकर छह विकेट झटके।

इस तरह मेंडिस ने ट्वेंटी-20 विश्व कप की किसी एक पारी में सबसे अच्छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के उमर गुल के नाम था, जिन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ छह रन देकर पांच विकेट लिए थे। बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले जीवन मेंडिस ने भी तीन विकेट झटके।

ट्वेंटी-20 विश्व कप: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 82 रन से हराया

जिम्बाब्वे को पहला झटका वुशी सिबांदा के रूप में लगा। सिबांदा 11 रन के निजी योग पर मेंडिस की गेंद पर बोल्ड हुए। उस समय जिम्बाब्वे का कुल योग 37 रन था। इसके बाद इसी योग पर कप्तान और विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। टेलर का भी विकेट मेंडिस ने लिया।

मेंडिस ने 43 रन के कुल योग पर एक बार फिर जिम्बाब्वे को झटका दिया। इस बार अच्छे लय में दिख रहे हेमिल्टन मासाकाद्जा उनका शिकार बने। मासाकाद्जा ने 23 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए।

मासाकाद्जा के आउट होने के बाद क्रेग इर्विन भी 58 रन के कुल योग पर अपना विकेट गंवा बैठे। इर्विन ने 10 रन बनाए। यह विकेट जीवन के खाते में गया। इसके बाद इसी योग पर जीवन ने मैल्कम वॉलर को आउट किया। वॉलर खाता नहीं खोल सके।

एल्टन चिगुम्बुरा के रूप में जिम्बाब्वे ने अपना छठा विकेट गंवाया। एल्टन ने 19 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 19 रन बनाए। इसके बाद मेंडिस ने 87 रन के कुल योग पर प्रास्पर उत्सेया (1) को आउट किया।

मेंडिस का कहर यही समाप्त नहीं हुआ। मेंडिस ने इसी योग पर मेहमान टीम को एक और झटका दिया और केल जार्विस (0) को चलता किया। ग्रीम क्रेमर ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रनों की तेज पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम की हार को नहीं टाल सके।

क्रेमर का विकेट 93 रन के कुल योग पर गिरा। यह विकेट जीवन के खाते में गया। इसके बाद लसिथ मलिंगा ने क्रिस मोफू (0) को आउट करके अपनी टीम की बड़ी जीत की औपचारिकता पूरी कर दी।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। उसकी ओर से कुमार संगकारा ने 44, जीवन मेंडिस ने 43 और तिलकरत्ने दिलशान ने 39 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संगकारा और मेंडिस ने चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका ने शुरुआती 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए थे और 20 ओवर को खेल खत्म होने तक उसका स्कोर 182 रन पर पहुंच गया। शेष के 10 ओवरों में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 106 रन बटोरे।

संगकारा ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना किया और दो चौके और एक छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली वहीं मेंडिस ने 30 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: T20 cricket world cup, srilanka, zimwabe, 82 runs



पिछली खबर
ऑस्ट्रेलिया के सामने आयरलैंड से पार पाने की चुनौती
अगली खबर
टी-20 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान से आज भिड़ेगा भारत

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

एलेस्टेयर कुक को भरोसा, चैपियंस ट्रॉफी होगी इंग्लैंड के नाम

आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाकर उत्साहित दिखाई दे रहे इंग्लिश कप्तान एलेस्टेयर कुक ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि इस बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी इंग्लैंड के हाथों में होगी। 14:34 PM, Jun 20, 2013

सेमीफाइनल में धोनी सेना को करनी होगी श्रीलंका पर फतह

दूसरे सेमीफाइनल में जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सेना मैदान पर गुरुवार को श्रीलंका के सामने उतरेगी तो उसका लक्ष्य हर हाल में विपक्षी टीम को फतह करना होगा। 14:05 PM, Jun 19, 2013

पाक क्रिकेट को इमरान खान ने किया बर्बादः आमिर सोहेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हो चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने टीम के इस खस्ता हाल के लिए दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। 13:30 PM, Jun 17, 2013

जीत के दावे हुए हवा, नप सकते हैं पाक के कोच-कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हराने का दावा करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान पर तलवार चल सकती है। 12:51 PM, Jun 17, 2013

IPL से जुड़े सबको मिलकर खेल अच्छा रखना होगाः शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा है कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है और आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को मिलकर ही क्रिकेट को अच्छा खेल बनाकर रखना होगा। 14:05 PM, Jun 14, 2013

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अशरफ के निलंबन पर लगाई रोक

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जाका अशरफ के निलंबन पर रोक लगा दी है। 15:05 PM, Jun 13, 2013

करियर की नए सिरे से शुरूआत करना चाहता हूं: चव्हाण

आईपीएल छह में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण गिरफ्तारी झेल चुके राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अंकित चव्हाण ने जमानत पर रिहाई के बाद कहा कि वह नए सिरे से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 14:49 PM, Jun 13, 2013

वार्नर और जो रूट टकराए, गुस्साए क्रिकेटर के ट्विट्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में यह कहा गया कि डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता तोड़ी है। इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर बैठाया गया है। 14:36 PM, Jun 13, 2013
IBN7