IBN7 IBN7

फुल कवरेजः पढ़ें, कहां रोकी ट्रेनें-कहां जलाया पुतला

Posted on Sep 20, 2012 at 11:17am IST | Updated Sep 20, 2012 at 12:33pm IST

नई दिल्ली। भाजपा सांसद नवजोत सिद्धू का विरोध प्रदर्शन

कानपुर सेंटर पर लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी को सपाइयों ने रोका

<b>फुल कवरेजः पढ़ें, कहां रोकी ट्रेनें-कहां जलाया पुतला</b>

एसपी कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर स्टेशन पर देहरादून एक्प्रेस रोकी

संगरूर पटियाला नेशनल हाइवे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

मेरठ में एपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-जम्मू तवी, शालीमार एक्सप्रेस रोकीं

मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने UP रोडवेज की बसों को रोका

यमुनानगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मालगाड़ी रोकी, पूरा यमुनानगर बंद

मुंबई के मुलुंड में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने रास्ता रोकने की कोशिश की

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जयपुर-सीकर हाईवे पर जाम लगाया

अहमदाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगों को जबरन बसों से उतार कर बसें बंद कराईं।

बीजेपी कार्यकर्ता इलाहबाद के एसपी सांसद रेवती रमण सिंह के घर उनसे बंद के दौरान समर्थन मांगने पहुंचे।

कोलकाता में जोगबनी एक्सप्रेस को पुरनिया स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोका।

मुगलसराय में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो से तेल भरने का काम बंद रखा है

मुगलसराय स्टेशन पर लोकमान्य-गुवाहाटी, फैजाबाद पैसेंजर, भुवनेश्वर सम्पर्क क्रांति को घंटे भर रोका गया।

फैजाबाद में गंगा जमुना एक्सप्रेस और गोरखपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस रोकी गई।

वाराणसी में गुलाम का रूप धर कर खड़े एसपी के लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एफडीआई, डीजल में मूल्यवृद्धि और गैस सिलेंडर पर सब्सिडी के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने मथुरा में दिल्ली-आगरा रेल रूट ठप्प कर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका।

CPIML और JDU कार्यकर्ताओं ने पटना के डाक बंगला चौराहे पर जाम लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रीत विहार में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

बाहरी दिल्ली में भी बीजेपी कार्यकता दुकानों को बंद करने को लिए सुबह से ही सड़कों पर उतर आए। रोहिणी, बुद्धविहार इलाके में दुकानों को जबरन बंद कराया गया तो बुद्धविहार चौक पर पर पीएम का पुतला फूंका और बसों को जबरन रोका। आंदोलनकारी ने बसों की हवा निकालने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें खदेड़ कर जाम खुलवाया।

जयपुर के रिटेल के सबसे बड़े मार्केट वाले पांचबत्ती इलाके में दुकानें बंद हैं। पचास हजार के लगभग दुकानें बंद हैं। दस हजार ऑटो रिक्शा और साढ़े चार हजार मिनी बसें, जयपुर से गुजरने वाले करीबन डेढ़ लाख ट्रक नहीं गुजर पाएंगे और स्कूल को बंद रखा गया है। पेट्रोल पम्प आज दस से चार बजे तक बंद रहेंगे।

गणेशोत्सव के चलते मुंबई में भारत बंद का असर दिखाई नही दे रहा है लेकिन नवी मुंबई की एपीएमसी मार्केट बंद रखी गई है। फेडरेशन ऑफ एसोशिएशन ऑफ महाराष्ट्र ने यह बंद रखा है। होलसेल मार्केट के साथ-साथ रिटेल मार्केट भी बंद रखा गया है। सब्जी और फलों से लदे ट्रक तो नवी मुंबई एपीएमसी में आए जरूर लेकिन माल लेने के लिए व्यापारी ही नहीं हैं। जिसके चलते इन ट्रक्स की लंबी कतार नवी मुंबई मार्केट के बाहर देखी जा सकती है।

इलाहाबाद में दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर त्रिवेणी एक्सप्रेस, गंगा-गोमती एक्सप्रेस और भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेनें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोकी जिससे तकरीबन आधा दर्जन ट्रेनें लेट हुईं।

बांदा में खजुराहो एक्सप्रेस तकरीबन डेढ़ घंटे रोकी गई जिससे ग्वालियर और पटना जाने वाली दो ट्रेनें प्रभावित हुईं।

जौनपुर में खुद एसपी सांसद तूफानी सरोज की अगुवाई में सपाइयों ने वरुणा एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक रोकी रखी जिससे किसान एक्सप्रेस स्टेशन पर ही खड़ी रही।

हावड़ा AC मार्केट में बीजेपी और TMC कार्यकर्ता आमने सामने। बीजेपी ने बाजार बंद कराने की कोशिश की तो टीएमसी उसे खुला रही थी।

पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर रोकी गई ट्रेनें: मालदा एक्सप्रेस, पटना इस्लामपुर पैसेंजर

पटना में रोकी गई ट्रेनें: पटना गया पैसेंजर, राजधानी एक्सप्रेस

आरा में रोकी गई ट्रेनें: विभूति एक्सप्रेस, पटना बक्सर सवारी गाड़ी

कारिसात स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनें: संगमित्रा एक्सप्रेस

दानापुर, राजगीर पर श्रमजीवी एक्सप्रेस

जहानाबाद में रोकी गई ट्रेनें: पटना-गया एक्सप्रेस, पटना रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस

बनारस से कोलकाता आने वाली विभूति एक्सप्रेस को भा बायची स्टेशन पर रोका गया।

नवीं मुंबई की एपीएमसी मार्केट बंद। यहीं से पूरी मुंबई में सब्जियां और पल सप्लाई होते हैं।

फरीदाबाद में INLD कार्यकर्ताओं ने बंद के चलते ट्रेन रोकी


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Bharat Bandh, Bharatiya Janata Party, BJP, Samajwadi Party, Mulayam Singh Yadav, Diesel price hike, LPG cap, Fuel price hike, Protest, Congress



पिछली खबर
अरविंद से किनारा कर रामदेव से गुपचुप मिले अन्ना
अगली खबर
तस्वीरों में देखें: कितना कामयाब रहा भारत बंद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

चंडीगढ़:CBI अधिकारी ने छापे की कबर सिंगला से की लीक!

चंडीगढ़ में सीबीआई दफ्तर के प्रमुख महेश अग्रवाल पर रेलवे घूस कांड में छापेमारी की जानकारी पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला को लीक करने का आरोप लगा है। 07:37 AM, May 20, 2013

यूपी:पूर्व DGP समेत 42 पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज

घरवालों की अर्जी पर पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह और पूर्व एडीजी बृजलाल समेत 42 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का केस दर्ज कर लिया गया है। 07:12 AM, May 20, 2013

स्पॉट फिक्सिंग: एक्टर, टीवी एंकर और एक मॉडल रडार पर!

पूछताछ के बाद स्पॉट फिक्सिंग के इस मामले में एक अभिनेता, एक टीवी एंकर और एक मॉडल का नाम भी जांच के दायरे में आ गया है। 22:03 PM, May 19, 2013

सिंगला के घर छापे की जानकारी लीक में फंसे CBI अफसर

चंडीगढ़ में तैनात सीबीआई के डीआईजी महेश अग्रवाल पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे के घर पर हुई छापेमारी की जानकारी लीक करने को लेकर आरोपों के घेरे में हैं। 21:49 PM, May 19, 2013

मैच फिक्सिंग पर सरकार सख्त, जल्द कानून बनाने का इरादा

मैच फिक्सिंग के खिलाफ जल्दी ही सरकार कानून बनाने जा रही है। कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने आज खेल मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह से बात कर नए कानून का प्रस्ताव भेजा है। 21:14 PM, May 19, 2013

स्पॉट फिक्सिंग: पूर्व रणजी क्रिकेटर सहित तीन गिरफ्तार

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुनील भाटिया, मनीष गुडेवा और किरण डोले हैं। मनीष गुडेवा पूर्व रणजी खिलाड़ी है। 18:03 PM, May 19, 2013

नागपुर रहा देश में सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री पर पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के नागपुर को देश भर में सबसे गर्म बताया है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17:12 PM, May 19, 2013

सट्टेबाजों पर लगाम लगाना हमारे वश में नहीं: BCCI

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड इस मामले में जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और अगर पकड़े गए खिलाड़ी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 14:04 PM, May 19, 2013
IBN7