IBN7 IBN7

पत्नी और दो मासूमों को संदूक में बंद कर जिंदा जलाया

Posted on Sep 20, 2012 at 01:09pm IST | Updated Sep 20, 2012 at 01:10pm IST

सिरसा। हरियाणा में सिरसा जिले के नटार ढाणी में बधवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूमों को संदूक में बंद करके जिंदा जला दिया।

पुलिस ने आज यहां बताया कि मलकीत सिंह पत्नी अमरजीत कौर, छह माह के पुत्र सहज सिंह और डेढ़ साल की पुत्री नवदीप कौर के साथ रहता था। सुबह पड़ोसियों ने मलकीत सिंह के घर के अंदर से धुआं उठता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों कमरों में रखे हुए बड़े संदूक निकाले जिनमें आग लगी हुई थी। एक संदूक को खोलने पर उसके अंदर से पत्नी औेर दोनों मासूमों के जले हुए शव मिले।

मृतका के भाई रणधीर सिंह ने बताया कि अमरजीत कौर की शादी मलकीत सिंह के साथ फरवरी 2010 में हुई थी। रणधीर सिंह कुछ दिनों पहले ही मलकीत सिंह को पांच लाख रुपये देकर प्रॉपर्टी डीलर की दुकान करवाकर दी थी। रणधीर सिंह का आरोप है कि मलकीत सिंह और पैसों की मांग करता था और उसके अन्य महिला से अवैध संबंध थे।

पुलिस ने रणधीर सिंह कर शिकायत पर अमरजीत के पति, ससुर, देवर और उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: husband, kill, wife, children, burn, box, sirsa



पिछली खबर
बेटी के साथ हुए गैंग रेप से दुखी पिता ने जहर खाया
अगली खबर
हिमालय की भेड़ें खतरनाक वायरल की चपेट में

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7