वाशिंगटन। सदियों से बड़े-बूढ़े दही के फायदे बताते रहें हैं और अब एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना थोड़ी सी मात्रा में ही दही खाने से उच्च रक्तचाप का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने अपने नए शोध में खुलासा किया है कि जो लोग थोड़ी मात्रा में ही रोजाना दही का सेवन करते हैं उनको उच्च रक्त चाप का खतरा तीन गुना कम रहता है।
मिनसोनाटा यूनिवर्सिटी के एक जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ हूफेन वांग ने उच्च रक्तचाप विषय पर अमेरिकी हृदय संस्थान में आयोजित एक बैठक में इस नए शोध को पेश किया। इस शोध में बताया गया है कि शोध के दौरान लगभग दो हजार स्वैच्छिक प्रतिभागियों के खानपान पर नजर रखी गई। इसमें पाया गया कि जो लोग रोजाना थोड़ी मात्रा में भी दही को सेवन करते हैं उनमें उच्च रक्तचाप की समस्या होने का खतरा कम होता है।

आहार विशेषज्ञों का भी मानना है कि प्राकृतिक रूप से मिलने वाले कैल्शियम से रक्त वाहिकाओं में प्रवाह अच्छा होता है और इससे वाहिकाएं अच्छी तरह से फैल पाती हैं और वाहिकाओं में दबाव कम रहता है। शोध से पता चला कि जो लोग अपनी कुल कैलोरी का दो प्रतिशत दही से प्राप्त करतें हैं ऐसे लोगों को उन लोगों की तुलना में जो दही का सेवन नहीं करते हैं 15 सालों के दौरान उच्च रक्तचाप की समस्या से ग्रसित होने का खतरा 31 प्रतिशत तक कम रहता है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: curd, high blood pressure, Eating curd daily reduces the risk of high blood pressure








कमेंट्स
0