IBN7 IBN7

टीएमसी के मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा, पीएम बोले-दुखी हूं

Posted on Sep 21, 2012 at 03:47pm IST | Updated Sep 21, 2012 at 05:34pm IST

नई दिल्ली। रिटेल में एफडीआई के विरोध में टीएमसी के मंत्री केंद्र सरकार से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं। टीएमसी कोटे से केंद्र में मंत्री बने सभी 6 मंत्रियों ने इस्तीफा सौंप दिया है। प्रधानमंत्री को इस्तीफा देने के बाद टीएमसी के मंत्री राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले और केंद्र सरकार से समर्थन वापसी की चिट्ठी सौंप दी। वहीं, प्रधानमंत्री ने टीएमसी मंत्रियों के इस्तीफे पर कहा कि वो दुखी हैं।

दूसरी तरफ बदले राजनीतिक हालात में पीएम मनमोहन सिंह रात 8 बजे देश के नाम संदेश देंगे। मनमोहन हाल के फैसलों के बारे में देश की जनता को बताएंगे। माना जा रहा है कि पीएम देश को आर्थिक सुधारों के फायदों के बारे में बताएंगे।

टीएमसी के मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा, पीएम बोले-दुखी हूं

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के लिए सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे। टीएमसी की ओर से कहा जा रहा था कि अगर पीएम ने वक्त नहीं दिया तो वो सभी पीएमओ में जाकर इस्तीफा छोड़ आएंगे। वहीं कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल सरकार से अपने मंत्री हटाएगी।

वर्तमान केंद्र सरकार में तृणमूल कांग्रेस के 6 मंत्री हैं। इनमें रेल मंत्री मुकुल रॉय, शहरी विकास राज्य मंत्री सौगत रॉय, पर्यटन राज्य मंत्री सुल्तान अहमद, स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुदीप बंधोपाध्याय, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री शिशिर कुमार अधिकारी, सूचना प्रसारण राज्य मंत्री चौधरी मोहन जटुआ शामिल हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: fdi, retail, tmc, upa-2, prime minister manmohan singh, mukul roy, saugat roy



पिछली खबर
चांद पर जाना आसान पर PM से बुलवाना मुश्किल: मोदी
अगली खबर
ममता सरकार से इस्तीफा देंगे कांग्रेस के सभी छह मंत्री

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7