लखनऊ/देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार काम नहीं मिलने से निराश होमगार्ड के इंटरमीडिएट पास जवानों को अब राज्य परिवहन निगम की बस में परिचालक के काम में लगाएगी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार होमगार्ड जवानों को बस में परिचालक का काम संविदा के आधार पर दिया जाएगा। देवरिया जिले में यह प्रयोग शुरू किया गया है जिसे बाद में अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। पहले चरण में बीस संविदा परिचालकों को परिवहन निगम संक्षिप्त प्रशिक्षण देगा।
होमगार्ड के जवान काम नहीं मिलने से निराश हो रहे थे। होमगार्ड विभाग ने इसके लिए परिवहन निगम से बात की और दोनों विभाग इस बात पर राजी हुए कि इंटरमीडिएट पास जवानों को परिचालक के रूप में संविदा पर नियुक्त किया जाएगा।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: uttar pradesh, roadways bus, conductor, home guard








कमेंट्स
0