IBN7 IBN7

पढ़ें: मुलायम के सरकार को समर्थन के पीछे का गणित!

Posted on Sep 21, 2012 at 06:11pm IST | Updated Sep 21, 2012 at 07:17pm IST

नई दिल्ली। एक दिन पहले एफडीआई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ बाकी विपक्ष के साथ आग उगलने वाले मुलायम सिंह यादव मान कैसे गए। मुलायम जरूर सांप्रदायिक ताकतों को रोकने का बहाना बना रहे हैं लेकिन कहानी कुछ और है।

दरअसल मंगलवार को जब टीएमसी संसदीय दल की बैठक हो रही थी, तब सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने एसपी के महासचिव रामगोपाल यादव से फोन पर बात की। इसके बाद मुलायम सिंह यादव रामपुर का दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर मुलायम और अहमद पटेल के बीच फोन पर बातचीत हुई।

पढ़ें: मुलायम के सरकार को समर्थन के पीछे का गणित!

मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी रिटेल में एफडीआई, डीजल के बढ़े दाम और एलपीजी सिलेंडर के कोटे पर सरकार के फैसले के खिलाफ है। इसके बाद सरकार ने मुलायम को मैनेज करने के लिए गोटियां बिछानी शुरू कर दीं। सरकार ने कहा कि मुलायम सिंह यूपी में रिटेल में एफडीआई लागू करने या नहीं करने के लिए स्वतंत्र हैं। साथ ही मुलायम को भरोसा दिलाया गया कि सरकार डीजल के दाम कम करने और एलपीजी सिलेंडरों का कोटा बढ़ाने को लेकर विचार कर रही है।

यही नहीं, सरकार के क्राइसिस मैनेजरों ने मुलायम को ये भी यकीन दिलाया कि ये सब ममता के दबाव में नहीं बल्कि मुलायम को साथ रखने के लिए किया जा रहा है। उधर मुलायम के करीबियों ने उन्हें समझाया कि समाजवादी पार्टी के समर्थन वापस लेने के बाद भी सरकार अल्पमत में नहीं आएगी। ऐसे में मायावती सरकार को समर्थन देकर अपना कद बढ़ा सकती हैं।

जाहिर है मुलायम मायावती को बढ़त लेने का कोई मौका नहीं देना चाहते। हालांकि सरकार को भी पता है कि मायावती समर्थन वापस लेकर मुलायम को मजबूत नहीं होने देना चाहेंगी। तेलंगाना पर बड़ी घोषणा की तैयारी हो चुकी है यानी टीआरएस के दोनों सांसदों का समर्थन मिलना तय हो गया है। ये आत्मविश्वास सरकार के मंत्रियों के अंदाज से साफ झलक रहा था।

यानी मायावती और मुलायम की राजनीतिक मजबूरियों को कांग्रेस ने अपनी ताकत बना ली है। मुलायम ने 2008 का इतिहास एक बार फिर दोहरा दिया जब उन्होंने परमाणु करार पर गिरने को आई मनमोहन सरकार की मदद की थी। लेकिन इससे तीसरे मोर्चे के जरिए प्रधानमंत्री बनने के उनके मंसूबे पर ग्रहण लग सकता है। कांग्रेस विरोध की उनकी मुद्रा एक बार फिर साख के संकट से गुजर रही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mulayam singh yadav, sonia gandhi, upa, mamata banerjee, cbi



पिछली खबर
कम है 1.86 लाख करोड़ के नुकसान का अनुमानः सीएजी
अगली खबर
अच्छा हुआ, यूपीए से चली गईं ममता बनर्जी: लालू

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

3

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013
IBN7