नई दिल्ली। यूपीए सरकार से समर्थन वापस लेने से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमकर बरसे। लालू ने कहा कि ममता बनर्जी अहंकार में डूबी महिला हैं, सरकार को इन्हें पहले ही निकाल देना चाहिए था। कांग्रेस का बड़प्पन था कि ममता को अब तक ढो रही थी। ममता यूपीए से चली गईं तो अच्छा हुआ। यही नहीं, लालू का कहना है कि ममता ने रेल का भट्टा बैठा दिया। हालांकि कुछ दिन पहले तक लालू कह रहे थे कि ममता कहीं नहीं जाएंगी। वो सुबह गुस्सा होती हैं और शाम को मान जाती हैं।
दरअसल लालू की खुन्नस इस बात को लेकर है कि रेलवे में उन्होंने जो फायदे का मायाजाल रचा था और उसका श्रेय खुद को दे रहे थे। लेकिन ममता ने रेलमंत्रायल संभालते ही उसकी पोल खोल दी। ममता ने कहा था कि लालूजी जो रेलवे में फायदे के आंकड़ें गिनवा रहे हैं वो सारे फर्जी हैं। यहीं नहीं, लालू के कई प्रोजेक्टों पर भी ममता ने रोक लगा दी थी। उसी समय समय से लालू ममता से खार खाए हुए हैं।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: laloo prasad yadav, sonia gandhi, upa, mamata banerjee, railways








कमेंट्स
6