कोलकाता। प्रधानमंत्री के देश को संदेश पर ममता बनर्जी ने फेसबुक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममता ने सवाल पूछा है कि आम आदमी की परिभाषा क्या है, लोकतंत्र की परिभाषा क्या है, क्या ये साफ नहीं हो गया है कि आम आदमी के नाम का इस्तेमाल कर और सत्ता का दुरुपयोग कर आम आदमी को ही खत्म किया जा रहा है। क्या यही गेम प्लान है।
दरअसल शुक्रवार की शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश को संबोधित किया। मनमोहन सिंह ने साफ कह दिया है कि अगर डीजल औऱ रसोई गैस के दाम न बढ़ाए जाते तो देश घाटे के गर्त में चले जाता। उन्होंने सरकार के इन कड़े फैसलों का जबरदस्त तरीके से बचाव करते हुए साफ कह कि पैसे पेड़ों पर नहीं उगते। रिटेल क्षेत्र में एफडीआई को भी दुरुस्त ठहराया। साफ कहा कि देश की जनता उन पार्टियों के बहकावे में न आएं जिन्होंने 1991 में भी आर्थिक सुधारों का विरोध किया था।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mamata banerjee, tmc, upa, manmohan singh, aam aadmi








कमेंट्स
0