IBN7 IBN7

देखें: तस्वीरों की जुबानी, टीम इंडिया की जीत की कहानी

  • ibnkhabar.com
Posted on Sep 24, 2012 at 09:08am IST

कोलंबो। लंबे समय बाद राष्ट्रीट टीम में वापसी कर रहे स्टार स्पिनर हरभजन सिंह (12/4) की मैच जिताऊ गेंदबाजी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने अंतिम मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड को 90 रनों से हरा दिया।

ट्वेंटी-20 विश्व कप में रन अंतर के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है जबकि इंग्लिश टीम को अब तक की सबसे शर्मनाक हार से दो-चार होना पड़ा। इस जीत ने भारत को आईसीसी की ट्वेंटी-20 टीमों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। इंग्लिश टीम दूसरे स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका पहले स्थान पर है।

 <a href='http://khabar.ibnlive.in.com/photogallery/3856/'><font color=red> देखें: तस्वीरों की जुबानी, टीम इंडिया की जीत की कहानी</font></a>
बहरहाल, ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 में भारत का सामना 20 सितम्बर को प्रेमदासा स्टेडियम में ही ऑस्ट्रेलिया से होगा। एक दशक से अधिक समय से भारतीय फिरकी के जादूगर कहलाने वाले हरभजन के नेतृत्व में सभी गेंदबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन किया और 171 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लिश टीम को 14.4 ओवरों में 80 रनों पर ढेर कर दिया।

मैन ऑफ द मैच चुने गए भज्जी के अलावा इरफान पठान और पीयूष चावला ने दो-दो सफलता हासिल की। अशोक डिंडा को भी एक विकेट मिला। भारत ने ट्वेंटी-20 विश्व कप में रन अंतर से लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। (स्लाइड शो देखें)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: T20 world cup, india, defeat, england, matach, 23 september



पिछली खबर
टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान से 13 रन से हारा न्यूजीलैंड
अगली खबर
सचिन के घर पहुंचकर लारा ने दिया ‘सरप्राइज’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
IBN7