लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लड़कियों को मोबाइल फोन पर परेशान करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस मोबाइल पर फोन या अश्लील एसएमएस भेजकर लड़कियों को परेशान करने वालों पर लगाम लगाने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1010 की सेवा शुरू करने जा रही है।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक(कानून-व्यवस्था) बद्री प्रसाद सिंह ने बताया कि आए दिन महिलाओं और लड़कियों को फोन पर परेशान करने की शिकायतों को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है। पीड़ित लड़की या महिला टोल फ्री नम्बर 1010 पर शिकायत कर सकती है। इस सेवा के लिए महिला कांस्टेबल की तैनाती होगी, जो शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखेगी।

सिंह ने बताया कि अभी प्रयोग के तौर पर बहुत जल्द यह सुविधा केवल लखनऊ परिक्षेत्र में शुरू की जा रही है। इसके बाद यह सेवा पूरे प्रदेश में लागू होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए आधुनिक उपकरण और संसाधन भी खरीदे गए हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Girls, Molestation, Mobile Phone, UP, Police








कमेंट्स
1