IBN7 IBN7

मैं नहीं, शीला दीक्षित फैला रही हैं अराजकताः केजरीवाल

Posted on Sep 24, 2012 at 04:31pm IST | Updated Sep 25, 2012 at 12:14am IST

नई दिल्ली। वर्तमान हालात में वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल की राहें अलग-अलग हैं लेकिन अरविंद को उम्मीद है कि कुछ महीने बाद अन्ना उनके साथ होंगे। उनके मुताबिक अन्ना उनके दिल में रहेंगे।

अरविंद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और राजनीतिक पार्टी बनाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने देश की संसद को ठगा है। इस वजह से उनको राजनीतिक पार्टी बनानी पड़ रही है। केजरीवाल ने कहा कि अन्ना का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने अन्ना के विचारों को आगे रखते हुए कहा कि अन्ना का कहना है कि राजनीति गंदी है लेकिन हमारा कहना है कि राजनीति में जाकर समाज में सुधार हो सकता है। जब अन्ना देखेंगे कि उनकी टीम सही काम कर रही है तो वो फिर से लौट आएंगे। वो देशभक्त हैं।

मैं नहीं, शीला दीक्षित फैला रही हैं अराजकताः केजरीवाल

पार्टी बनाने के बाद चुनाव में उम्मीदवार उतारने के सवाल पर अरविंद ने कहा कि अन्ना के पैरामीटर पर हर उम्मीदवार को खरा उतरना होगा। अगर अन्ना कहेंगे कि उम्मीदवार खराब है तो उसे बदल देंगे। अरविंद ने कहा कि चुनाव जीतने के दस दिन के भीतर वे जनलोकपाल बिल पारित कर देते हैं तो तीन महीने के भीतर गलत चयनित उम्मीदवार पर कार्रवाई की जाएगी। और राइट टू रिकॉल लेकर आया जाएगा।




अन्ना को टीम में लाने के सवाल पर अरविंद ने कहा कि हमारे ऊपर नैतिक दबाव है कि हम अन्ना को फिर से टीम में लेकर आएं। अरविंद ने अन्ना और रामदेव की गुप्त बैठक के बारे में कहा कि उनको उस बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस संबंध में अन्ना से कोई बात नहीं की है।

एक सवाल के जवाब में अरविंद ने कहा कि जनता के लिए भ्रष्टाचार मुद्दा है। मीडिया के सामने अन्ना, अरविंद और रामदेव का मुद्दा। बिजली की बढ़ी दरों पर अरविंद ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, पानी के दाम घटने चाहिए थे लेकिन बढ़ गए।

अरविंद ने शीला दीक्षित के बयान पर कि अरविंद केजरीवाल अराजकता फैला रहे हैं, कहा कि आदेश पारित हुआ था कि दिल्ली में 23 फीसदी बिजली के दाम घटने चाहिए। शीला दीक्षित ने आदेश पारित कर उस आदेश को रद्द कर दिया और नया आदेश पारित कर दिया कि बिजली के दाम 200 फीसदी बढ़ाए जाएं। तो अराजकता कौन फैला रहा है। एक रिक्शेवाला जो 6 हजार रुपये महीने कमाता है उसका बिजली का बिल दिया गया तीन हजार रुपये का। वो ये बिल कैसे भरेगा?

अरविंद ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी बताए कि उनको नहीं पता था कि 23 फीसदी बिजली के दाम घटाने का प्रावधान है। फिर उन्होंने सरकार से बिजली के दाम घटाने की मांग क्यों नहीं की। बीजेपी चुनाव के लिए काम करती है। देश के लिए नहीं करती। सत्ता में आने के बाद बीजेपी के लोग भी बिजली कंपनियों से घूस खाएंगे।

राजनीति में आने के सवाल पर अरविंद ने कहा कि वो सत्ता के अंदर सत्ता भोगने नहीं जा रहे हैं। वो सत्ता के केंद्र को ध्वस्त करके सत्ता को जनता के हाथ में सौंपने आ रहे हैं। देश में जनता के ऊपर निर्णय थोपे क्यों जाते हैं। जनता को निर्णय करने का अधिकार है।

शीला दीक्षित पर हमला करते हुए अरविंद ने कहा कि दिल्ली की सीएम बताएं कि उन्होंने क्यों रुकवाए बिजली के बिल 23 फीसदी कम करने के आदेश? दो हजार करोड़ की जमीन एक रुपये प्रति माह रेंट पर क्यों दे दी गई? शीला दीक्षित ये बताएं। सरकार जनता को क्यों नहीं दे देती जमीन?

राजनीतिक पार्टी बनाने पर अरविंद ने कहा कि दो अक्टूबर को उनकी पार्टी बन जाएगी। पार्टी का नाम तय हो जाएगा। इसके बाद भी आगे की तैयारियां जारी रहेंगी। पार्टी इस मामले में एक रूपरेखा लेकर सामने आएगी कि उम्मीदवार कैसे तय किे जाएं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: arvind kejriwal, anna hajare, janlokpal bil, electricity rate, shiela dixit, politicl party



पिछली खबर
सीपी जोशी ने रेल मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार संभाला
अगली खबर
असम में बाढ़ का कहर, 10 लाख लोग चपेट में

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

6

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

सट्टेबाज कलगी ने कहा, श्रीशांत का गुनाह तो बूंद के माफिक

आईबीएन7 ने देश के एक बड़े सट्टेबाज दिनेश कलगी से बात की। गुजरात के दिनेश को सट्टा किंग भी कहा जाता है। दिनेश का कहना है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग समदंर में बूंद के माफिक है। 23:06 PM, May 22, 2013

26/11 के गुनहगार हेडली से पूछताछ करना चाहता है भारत

के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी और उसके साथी तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ के लिए अमेरिका से अनुमति चाहता है। 20:41 PM, May 22, 2013

देखें: स्पीड न्यूज- बुधवार की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। 19:51 PM, May 22, 2013

देखें: यूपी पुलिस के सिपाहियों में लट्ठम-लट्ठा लाइव

यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम के लिए तैनात दो पीएसी के दो जवान आपस में भिड़ गए। कभी पहला भारी पड़ता तो कभी दूसरा। इनके बीच जमकर डंडे चले। 14:56 PM, May 22, 2013

भारत-अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत

भारत और अमेरिका कानून प्रवर्तन आतंकवाद से मुकाबला और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों पर दोनों देशों के कानूनी दायरे के अंदर यथासंभव सर्वश्रेष्ठ परिणाम सुनिश्चित कराने के लिए संस्थानिक स्तर पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। 14:43 PM, May 22, 2013

फिक्सिंग कांड पर दिल्ली और मुंबई पुलिस आमने-सामने

आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टेबाजी के खुलासे को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस के बीच श्रेय लेने की होड़ मच गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसने मुंबई पुलिस से सट्टेबाज रमेश व्यास का रिमांड नहीं मांगा है। 13:10 PM, May 22, 2013

कर्नाटक: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए डीजीपी ने ली घूस

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने खुलासा किया है कि पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट के नाम पर डीजीपी ट्रेनिंग और कई अफसरों ने रिश्वत ली। 12:36 PM, May 22, 2013

धोनी की पत्नी साक्षी की दोस्त हैं श्रीशांत की गर्लफ्रेंड!

साक्षी का स्टाइल स्टेटमेंट और उनके रिएक्शन इस पूरे सीजन चर्चा का विषय रहे लेकिन अब साक्षी की चर्चा ऐसे मुद्दों को लेकर हो रही है जिनके बारे में उन्होंने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा। 11:22 AM, May 22, 2013

मधुमक्खी के डंक में छुपा है सेक्स समस्याओं का समाधान!

एक शोध से पता चला है कि मधुमक्खी के रॉयल जेली की मदद से एड्स जैसी घातक बीमारियों के साथ ही सेक्सुअल दिक्कतों की दवाइयां भी तैयार की जाती हैं। 11:14 AM, May 22, 2013

जेसिका मर्डर:शायन मुंशी पर चलेगा गवाही से मुकरने का केस

चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड में दिल्ली हाईकोर्ट ने गवाही से मुकरने वाले शायन मुंशी पर केस चलाने का आदेश दिया है। शायन मुंशी के अलावा प्रेम सागर मनोचा पर भी बयान से मुकरने का केस चलेगा। 11:07 AM, May 22, 2013
IBN7