IBN7 IBN7

ऋतिक-अर्जुन के बीच फिल्मों को लेकर उलझीं कटरीना!

Posted on Sep 24, 2012 at 07:31pm IST | Updated Sep 24, 2012 at 09:46pm IST

नई दिल्ली। इन दिनों कटरीना की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। दो हीरो के बीच वो फंस गई हैं। एक तरफ ऋतिक हैं, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री जिंदगी मिलेगी न दोबारा फिल्म में साथ काम करके इतनी जबरदस्त बनी कि देखने वाले देखते रह गए तो दूसरी तरफ हैं इंडस्ट्री में नए-नए आए अर्जुन कपूर।

दरअसल कटरीना के पास दो फिल्म के ऑफर्स हैं। एक हॉलीवुड फिल्म ‘नाइट एंड डे’ की रीमेक है, तो दूसरी कटरीना के राखी भाई अर्जुन कपूर की फिल्म ‘गुंडे’ है। कटरीना की मुश्किल ये है कि वो किस फिल्म के लिए हां बोलें। दोनों ही फिल्मों के लिए कटरीना को एप्रोच किया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी फिल्म के लिए कैट ने हामी नहीं भरी है।

ऋतिक-अर्जुन के बीच फिल्मों को लेकर उलझीं कटरीना!

हॉलीवुड फिल्म की रीमेक के लिए टॉम क्रूज के रोल के लिए ऋतिक को चुना गया है और कैमरून डियाज के रोल के लिए कटरीना को एप्रोच किया गया है। फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद अपनी इस फिल्म के लिए कटरीना को ही लेना चाहते हैं। सुनने में आया है कि कृष-3 की शूटिंग के तुरंत बाद ही ऋतिक इस फिल्म की शूटिंग में जुट जाएंगे। इंतजार है तो बस कटरीना की ‘हां’ का।




उधर कटरीना दुविधा में फंसी हुई हैं। कटरीना के राखी भाई अर्जुन कपूर ने अपने करियर को सेट करने के लिए बहन की मदद मांगी है। अली अब्बास जफर की फिल्म ‘गुंडे’ के लिए अर्जुन ने खुद कटरीना से फिल्म में काम करने को कहा है। फिल्म में अर्जुन के साथ रणबीर सिंह भी होंगे यानी कटरीना को दो नए नौजवानों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

सवाल ये कि एक हिट निर्देशक के साथ करना ज्यादा ठीक होगा या फिर अपने करियर को ताक पर रखकर भाई का करियर संवारना। कटरीना बड़ी कशमकश में फंसी हुई हैं। दोनों ही फिल्मों की शूटिंग एक ही समय पर शुरू होने वाली है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mirch masala, katrina kaif, gunde, remake day and night, bollywood, ritik roshan, arjun kapoor



पिछली खबर
शादी महज औपचारिकता, हनीमून तो कई बार..: करीना
अगली खबर
देखें: ऑस्कर गई बर्फी में डाले गए हैं चोरी के सीन!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013
Photogallery
कांस में ऐश की एंट्री
13:15 PM, May 20, 2013
Photogallery
ये क्या! एक जैसी ड्रेस
13:38 PM, May 19, 2013
Photogallery
छोटे शहरों की कहानी
14:53 PM, May 18, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7