IBN7 IBN7

समंदर के भीतर के ब्लॉक आवंटन में भी धांधली, रिपोर्ट दर्ज

Posted on Sep 24, 2012 at 10:00pm IST | Updated Sep 24, 2012 at 11:26pm IST

नई दिल्ली। कोल ब्लॉक आवंटन के बाद अब केंद्र सरकार ऑफसोर माइनिंग यानी समुद्र में खनिज निकालने के लिए आवंटित किए गए ब्लॉक में फंसती नजर आ रही है। सीबीआई ने इस मामले में सोमवार का प्राथमिक रिपोर्ट यानी पीई दर्ज कर ली है। आरोप है कि पिछले साल समुद्र के लिए ब्लॉक आवंटन में गड़बड़ी हुई है। कुल 62 समुद्री ब्लॉक के आवंटन में से करीब आधे यानी 28 ब्लॉक चार कंपनियों को ही दे दिए गए। ये चारों कंपनियां इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज के उस पूर्व अधिकारी के बेटे और भाई की हैं जो खुद खनन मंत्रालय में ऊंचे पद पर रह चुका है।

सीबीआई ने जांच में पाया कि ये चार कंपनियां आवंटन की शर्तें पूरी नहीं करती थीं बावजूद इसके इन्हें ब्लॉक दे दिए गए। दिल्ली की इन कंपनियों में से दो कंपनियों के नाम आरवीजी मैटल्स एंड अलॉय प्राइवेट लिमिटेड और आरवीजी मिनिरल प्राइवेट लिमिटेड हैं। सीबीआई को जांच में ये भी पता चला है कि इन चारों कंपनियों के मालिकों से हथियारों के दलाल अभिषेक वर्मा से नजदीकी संबंध हैं।

समंदर के भीतर के ब्लॉक आवंटन में भी धांधली, रिपोर्ट दर्ज

सीबीआई ने अभिषेक वर्मा को इस मामले में सरकारी गवाह बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक वर्मा ने सीबीआई के ऑफसोर ब्लॉक के आवंटन में कई अहम जानकारियां भी दी हैं। सूत्रों के मुताबिक खनन मंत्रालय के अधीन आने वाले इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस यानी आईबीएम ने ये सारे आवंटन किए। अब तक की जांच में ये बातें सामने आई हैं कि आईबीएम के अधिकारियों ने इन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए सारा खेल किया।




दरअसल बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के तल में छुपे खनिज और कच्चे तेल को तलाशने के लिए मंत्रालय ने टेंडर आमंत्रित किए थे। पिछले साल शुरू हुई इस प्रक्रिया में कुल 377 अर्जियां आई थीं। उन अर्जियों पर बाकायदा स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग भी हुई और 62 ऑफसोर ब्लॉक आवंटित कर दिए गए।

सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि ये सारी गड़बड़ी स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में ही हुई है। कमेटी ने जिन चार कंपनियों को 28 ऑफसोर ब्लॉक आवंटित किए उसने स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में ही सारी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया।

सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इन चारों कंपनियों ने ये ब्लॉक हासिल कैसे किए जबकि ब्लॉक के लिए अर्जी करने वाली कई बड़ी कंपनियां भी मैदान में थीं। सीबीआई अब जल्द ही इस मामले में इन चारों कंपनियों और खनन मंत्रालय के अधीन आने वाले इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: offshore mining, pe reported, 62 sea blocks



पिछली खबर
बीजेपी विदेशी निवेशकों को धमका रही है: कांग्रेस
अगली खबर
क्या आर्थिक सुधारों के पीछे चुनावी एजेंडा है?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013
IBN7