IBN7 IBN7

वेस्टइंडीज सुपर-8 में, आयरलैंड ने कटाया घर का टिकट

Posted on Sep 25, 2012 at 07:53am IST

कोलंबो। वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया ट्वेंटी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी का अंतिम मुकाबला रद्द कर दिया गया। आयरलैंड की पारी के बाद बारिश के कारण खेल सम्भव नहीं हो सका। इस तरह आंकड़ों के आधार पर वेस्टइंडीज सुपर-8 में पहुंचने में सफल रहा जबकि आयरलैंड को घर का टिकट कटाना पड़ा।

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए थे। बारिश के कारण इस मैच को 19 ओवर का ही कर दिया गया था। हालांकि बाद में बारिश के कारण ही यह मैच रद्द करना पड़ा। इस विश्व कप का यह पहला मैच है, जिसे रद्द किया गया है।

वेस्टइंडीज सुपर-8 में, आयरलैंड ने कटाया घर का टिकट

इस तरह वेस्टइंडीज की टीम बना कोई मैच जीते सुपर-8 में पहुंचने में सफल रही जब आयरलैंड को घर लौटना पड़ा। वर्ष 2010 में इंग्लैंड ने बिना कोई मैच जीते ही सुपर-8 में जगह बनाई थी और फिर खिताब भी जीता था।

सुपर-8 दौर में वेस्टइंडीज का सामना 27 सितम्बर को पाल्लेकेले में इंग्लैंड से होगा, जो ग्रुप-ए में भारत और अफगानिस्तान के साथ था। भारत ने अपने ग्रुप में दोनो मैच जीते जबकि मौजदा चैम्पियन इंग्लैंड सिर्फ आयरलैंड को हराकर सुपर-8 में पहुंचा है।

बहरहाल, बारिश के कारण बाधित इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर कप आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी ड़के लिए आमंत्रित किया। आयरलैंड की ओर से कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड और स्टर्लिग ने पारी की शुरुआत की।

पांचवें ओवर के बाद बारिश हो जाने की वजह से मैच को 20 ओवर की जगह 19 ओवर का कर दिया गया।

मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर पोर्टरफील्ड तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। एड जॉयस को 17 के निजी योग पर स्पिनर सुनील नरीन ने बोल्ड किया। इसके बाद पॉल स्टर्लिग भी 19 के निजी स्कोर पर डेरेन सैमी की गेंद पर क्रिस गेल को कैच थमा बैठे।

गैरी विल्सन 21, नियाल ओ'ब्रायन 25 और केविन ओ ब्रायन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ट्रेंट जानसन 15 और निगेल जोन्स 14 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से क्रिस गेल ने दो विकेट झटके जबकि एडवर्ड्स, सैमी, रामपॉल और नरीन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दोनों टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी थीं। ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया था जबकि वेस्टइंडीज को उसने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 17 रनों से मात दी थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Chris Gayle, west indies, ireland, t20 world cup



पिछली खबर
टी-20 वर्ल्ड कप: आयरलैंड और वेस्टइंडीज का मैच रद्द
अगली खबर
ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कपः सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों के नाम तय

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
IBN7