फिरोजपुर। फिरोजपुर साहिब सीट से लोकसभा सासंद और पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के करीबी शेर सिंह घुबाया ने सोमवार को शेर सिंह ने महज इसलिए पुलिस थाने में जमकर बवाल काटा क्योंकि पुलिसवालों ने उनकी एक सिफारिश पर अमल नहीं किया था। फिरोजपुर साहिब सीट से अकाली दल के सासंद ने सदर पुलिस स्टेशन में पुलिसवालों की जमकर क्लास लगाई। पुलिसवालों की कुर्सी पर बैठकर सासंद महोदय ने पुलिसवालों को ही तबादले की धमकी दे डाली। अपनी सिफारिश पर अमल न किए जाने से नाराज गुबाया कुछ समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए और सत्तारुढ़ पार्टी का सांसद होते हुए पुलिस को खूब खरी खोटी सुनाई।
जब शेर सिंह से ये पूछा गया कि वो कैसे एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर पुलिसवालों की क्लास लगाते रहे तो उन्होंने कहा कि ये आम बात है और कुर्सी का क्या है वह तो किसी भी कुर्सी पर बैठ जाते हैं भले वह किसी की हो

सांसद शेर सिंह ने बाहर आकर भले ये यह कहा कि वो बस पुलिसवालों को समझा रहे थे, लेकिन इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों का आरोप है कि सांसद ने गलत तरीके से पुलिसवालों पर दबाव डाला है। दरअसल, ये पूरा मामला बीस दिन पहले अलीके गांव में एक लड़की को भगा कर ले जाने से जुड़ा हुआ है।
लड़की के घरवालों का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिसवालों से इस मामले में शिकायत की तो पुलिस ने उन्हें डरा धमकाकर भगा दिया, इस पर पीड़ित व्यक्ति ने इलाके के सांसद शेर सिंह से संपर्क किया। पहले तो सांसद ने फोन पर थाना प्रभारी सदर को पीड़ित का पक्ष सुनने को कहा लेकिन एसएचओ ने सांसद की बात को अनसुना कर दिया।
जब इस बात की खबर सांसद को लगी तो वो खुद थाने पहुंच गए और थानेदार की जमकर खिंचाई की। सांसद महोदय कह रहे हैं कि पुलिस को जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है न कि उन्हें परेशान करने के लिए। पीड़ितों का पक्ष न सुनकर पुलिसवाले सरकार की छवि खराब कर रहे हैं लेकिन इन जनाब से कोई ये पूछे कि क्या इनकी हरकत से सरकार की छवि खराब नहीं हो रही है? क्या थाने में एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर रौब झाड़ना गुंडागर्दी नहीं है? क्या जनता ने इन्हें इसी काम के लिए चुना है?
जाहिर है कैमरे में कैद सांसद शेर सिंह की इस हरकत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यही नहीं सांसद शेर सिंह पर मामले से जुड़ी पंचायत के सदस्यों के साथ मारपीट के भी आरोप लगे हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Sher Singh Ghubaya, Akali Dal MP, Firozpur, Policeman, Threat








कमेंट्स
1