IBN7 IBN7

मथुरा-देवघर के बाद कानपुर में भगदड़ ने ली भक्त की जान

Posted on Sep 25, 2012 at 08:32am IST | Updated Sep 25, 2012 at 10:00am IST

कानपुर। कानपुर के पनकी इलाके में प्राचीन हनुमान मंदिर में भगदड़ मचने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि 12 लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को लाला लाजपत राय और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज बुढ़वा मंगल के मौके पर पनकी मंदिर में रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। श्रद्धालुओं का आरोप है कि व्यवस्था खराब होने की वजह से मौके पर हालात बिगड़े। यही नहीं, भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

पढ़ें: मथुरा के बरसाना के राधा रानी मंदिर में भगदड़, 2 की मौत

मथुरा-देवघर के बाद कानपुर में भगदड़ ने ली भक्त की जान

बीते कुछ दिनों में मथुरा, देवघर के बाद कानपुर में कुछ ही दिनों के भीतर यह तीसरी घटना है जब किसी धार्मिक स्थल पर मची भगदड़ से लोगों को जान गंवानी पड़ी। कानपुर में मची भगदड़ को लेकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल न होने की वजह से भीड़ को काबू करने के लिए बल प्रयोग




करना पड़ा।

पढ़ें: झारखंड के देवघर में भगदड़ से नौ श्रद्धालुओं की मौत

बता दें कि सोमवार को ही झारखंड में देवघर के एक आश्रम में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन भक्त घायल हुए। मरने वालों में 8 महिलाएं शामिल हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। लेकिन सवाल ये है कि बेगुनाहों की मौत का जिम्मेदार कौन है?

पढ़ें: धार्मिक स्थलों पर कब-कब हुए जानलेवा हादसे...

2 दिन पहले 23 सितंबर को ही राधाष्टमी के दिन मथुरा के राधारानी मंदिर भगदड़ मच गई। वीआईपी दर्शन के फेर में प्रशासन आम भक्तों को भूल गया और दर्शन के बाद निकलने का रास्ता संकरा हो गया। इसकी वजह से ही भगदड़ मची और 2 महिलाओं की मौत हो गई थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Kanpur, Stampede, People, India, Panki, Temple, Death, Deoghar, Mathura



पिछली खबर
सामानों से भरे ट्रकों की जांच के लिए सेना खरीदेगी स्कैनर
अगली खबर
देखें: बुलेट न्यूज @ 07:00 AM, मंगलवार की बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

स्पॉट फिक्सिंग: पूर्व रणजी क्रिकेटर सहित तीन गिरफ्तार

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुनील भाटिया, मनीष गुडेवा और किरण डोले हैं। मनीष गुडेवा पूर्व रणजी खिलाड़ी है। 18:03 PM, May 19, 2013

नागपुर रहा देश में सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री पर पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के नागपुर को देश भर में सबसे गर्म बताया है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17:12 PM, May 19, 2013

बुकीज पर लगाम लगाना हमारे वश की बात नहीं: बीसीसीआई

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड इस मामले में जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और अगर पकड़े गए खिलाड़ी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 14:04 PM, May 19, 2013

चीन के पीएम पहुंचे भारत, कल होगी मनमोहन से मुलाकात

चीन के नए प्रधानमंत्री ली कच्छयांग अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे पर आज दिल्ली पहुंच गए हैं। तीन दिन के भारत-दौरे में सोमवार को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से होगी। 08:05 AM, May 19, 2013

BCCI की आपात बैठक, क्रिकेटरों पर लगेगा लाइफ बैन?

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे से आलोचना का निशाना बना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस मामले में आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए आज आपात बैठक करने जा रहा है। 07:13 AM, May 19, 2013

2G कॉमेडी धमाल:जब अदालत में पहुंचे मशहूर डायरेक्टर

आईबीएन7 के खास कॉमेडी शो 2G में ओपी और नावेद ने फिर जमाया रंग। साथ ही बी जे पी ने भी महेश भट्ट के साथ जमकर मसखरी की। 22:30 PM, May 18, 2013

तीखी बात: देखें- श्रीनिवासन पर जमकर भड़के ललित मोदी

पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने आईपीएल में फिक्सिंग को लेकर मौजूदा कमिश्नर राजीव शुक्ला पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बीसीसीआई को भी आडे हाथों लिया। 21:41 PM, May 18, 2013

मुद्दा: क्या आईपीएल ने क्रिकेट को बना दिया है तमाशा?

राजीव शुक्ला और श्रीनिवासन ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। लेकिन सवाल है कि क्या एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीयू को ईमानदारी से करने दिया जाएगा, इनका सवाल अभी तक नहीं मिला है। 21:00 PM, May 18, 2013
IBN7