IBN7 IBN7

CAG ऑडिटिंग बताएगी अजित पवार का प्रोजेक्ट कनेक्शन!

Posted on Sep 25, 2012 at 10:35am IST | Updated Sep 25, 2012 at 10:55am IST

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। 25 हजार करोड़ की बांध परियोजनाओं को मंजूर देने की खबर IBN7 पर चलाए जाने के बाद अब सीएजी ने मामले में ऑडिट करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र का सिंचाई मंत्रालय लंबे समय से सीएजी की नजर में था। ऑडिट के पीछे मुख्य मकसद उपमुख्यमंत्री अजित पवार की तरफ से महज 3 महीने में 32 परियोजनाओं को दी गई मंजूरी है। इस मामले में सीएजी की टीम कल दिन भर मंत्रालय में थी।

विदर्भ इलाके में प्रस्तावित 25 हजार 834 करोड़ की बांध परियोजनाओं की 32 फाइलें महज 3 महीने में पास कर दीं गई। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के कृषि मंत्री शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने 2009 में जून से अगस्त के बीच ये तेजी दिखाई थी। अजित पवार तब महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री थे। सवाल उठा कि आमतौर पर सुस्ती के लिए पहचानी जाने वाली सरकारी मशीनरी ने ये स्पीड कैसे पकड़ी? सवाल में छिपा संदेह अदालत के दरवाजे तक घोटाले की शक्ल में पहुंच गया। बाम्बे हाईकोर्ट के नागपुर पीठ में इस बाबत याचिका दाखिल हो चुकी है।

CAG ऑडिटिंग बताएगी अजित पवार का प्रोजेक्ट कनेक्शन!

अजित पवार पर उंगली इसलिए भी उठी क्योंकि परियोजनाओं को मंजूरी देने में नियमों को ताक पर रख दिया गया। नियम के अनुसार परियोजनाओं की स्वीकृति मंत्री से नहीं, विदर्भ सिंचाई विकास महामंडल से मंजूरी मिलनी चाहिए थी। महाराष्ट्र में सिंचाई परियोजनाओं पर खर्च राज्यपाल की मंजूरी से किया जाता है। लेकिन अजीत पवार ने इन परियोजनाओं को अपने स्तर पर मंजूरी दे दी।




2009 में विधानसभा चुनाव की आचारसंहिता लागू होने से पहले परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। मंजूरी के लिए केवल अजीत पवार और विदर्भ सिंचाई विकास महामंडल के कार्यकारी निदेशक देवेंद्र शिर्के के दस्तखत हैं। परियोजनाओं का प्रस्ताव गवर्निंग काउंसिल के सामने भी नहीं पेश किया गया और परियोजनाओं के लिए जो ठेके दिए गए, उस पर सिंचाई विभाग के सचिव के भी हस्ताक्षर नहीं हैं।

वैसे, सिर्फ विपक्ष ने सरकार की मुसीबत नहीं बढ़ा रखी है। सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर विजय पांढरे ने भी इस मामले में भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाए हैं।

जाहिर है, अजित पवार की मुसीबत बढ़ गई है। ऐसे में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार खुद भतीजे अजीत पवार का बचाव करने सामने आ गए। शरद पवार ने कहा है कि परियोजनाओं को मंजूरी विधानपरिषद में विपक्ष के तत्कालीन नेता नितिन गडकरी की मांग पर दी गई।

महाराष्ट्र के सिंचाई विभाग का जिम्मा कई सालों तक अजीत पवार के पास रहा। सिंचाई विंभाग के काम करने के तरीके पर मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने सिंचाई विभाग पर श्वेतपत्र लाने की बात भी कही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Ajit Pawar, Maharashtra, Minister, Sharad Pawar, VIdarbha, Project, Sanction, CAG, Auditing



पिछली खबर
देखें: बुलेट न्यूज @ 07:00 AM, मंगलवार की बड़ी खबरें
अगली खबर
केंद्रीय कर्मचारियों को मिली सौगात, DA 7 फीसदी बढ़ा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

पहाड़ से आया फोन, अब कभी नहीं लौटेंगे जाने वाले!

राजकोट के नटू भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नटू भाई की बेन सुशीला बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। 17:52 PM, Jun 19, 2013

पौड़ी की SSB अकादमी टापू में तब्दील, 800 सिलेंडर बहे

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मौजूद सशस्त्र सीमा बल की इस बिल्डिंग पर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। रविवार रात और सोमवार सुबह आई बाढ़ ने SSB अकादमी में भयंकर तबाही मचाई है। 17:50 PM, Jun 19, 2013

केदारनाथ धाम: 5000 लोगों का कोई अता-पता नहीं

तबाही के दो दिनों से अभी तक सहमा हुआ उत्तराखंड, कुदरत के कहर के बाद अब लोगों की जान बचाने की कवायद जारी है। रास्ते कट चुके हैं। तकरीबन 71 हजार लोग दुनिया से अलग-थलग पड़े हुए हैं। 17:47 PM, Jun 19, 2013

अब 2-3 साल बाद ही मुमकिन हो पाएगी केदारनाथ यात्रा!

उत्तराखंड सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ में इतनी भीषण तबाही हुई है कि फिर से यात्रा शुरू करने के लिए 2 से 3 साल तक लगातार काम करना होगा। 15:13 PM, Jun 19, 2013
IBN7